MPCB की बड़ी पहल, महाराष्ट्र के एनवायरनमेंटल सर्विस प्रोवाइडर्स को ब्लू कैटेगरी में किया शामिल
महाराष्ट्र में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) ने राज्य की चक्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले आवश्यक पर्यावरणीय सेवा प्रदाताओं (environmental service providers) को नई 'ब्लू श्रेणी' में शामिल किया है। यह पहल केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की Ease of Doing Business नीति के तहत की गई है। जिसने उद्योगों को प्रदूषण क्षमता के आधार पर रेड, ऑरेंज, ग्रीन और व्हाइट कैडेगरी में वर्गीकृत किया है।
दरअसल, फरवरी 2025 में, CPCB ने 'Ease of Doing Business' को बढ़ावा देने के लिए अपनी मौजूदा रेड, ऑरेंज, ग्रीन और व्हाइट कैटेगरी के अतिरिक्त 'ब्लू श्रेणी' जोड़ी थी। इसमें शहरी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (जैसे खाद, कचरे से ऊर्जा, बायो-माइनिंग, बायोगैस, सामग्री पुनर्प्राप्ति), निर्माण व विध्वंस कचरा प्रबंधन और घरेलू सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल की गईं।

AI इमेज
CPCB की नौ प्रकार की सेवाओं से आगे बढ़कर, MPCB ने आठ अन्य अत्यावश्यक सेवाओं को भी 'ब्लू श्रेणी' में शामिल कर 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस' में प्रगति की है। इनमें प्लास्टिक व ई-अपशिष्ट पुनर्चक्रण (e-waste recycling) और सैनिटरी ई-अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र (Sanitary E-Waste Management Plant) शामिल हैं, जो राज्य की चक्रीय अर्थव्यवस्था (circular economy) को बढ़ावा देंगी।

इस 'ब्लू श्रेणी' में रजिस्ट्रेशन यूनिट को मूल सहमति अवधि में दो साल का अतिरिक्त विस्तार मिलेगा। इन आठ प्रतिष्ठानों (establishments) को 'ब्लू श्रेणी' में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजा गया है, जिसकी मंजूरी का अभी इंतजार है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम ने इस पहल पर विशेष ध्यान दिया, ताकि MPCB का कामकाज उद्योगों के लिए सहायक हो सके। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह (IAS) ने नीतिगत अध्ययन कर इन अतिरिक्त श्रेणियों को शामिल किया, जिससे राज्य का औद्योगिक क्षेत्र निवेश आकर्षित कर सकेगा।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications