NCP की खींचतान के बीच सुप्रिया सुले पहुंचीं चुनाव आयोग, कहा- हमारे पास सारे दस्तावेज और हलफनामे हैं
NCP MP Supriya Sule: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को चाचा-भतीजे के दो गुटों ंमें बंट गई है, जिसे लेकर चल रही खींचतान चुनाव आयोग तक पहुंच गई है। इलेक्शन कमीशन ने शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट और अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह की सुनवाई हो रही है, जिसमें अब एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने चुनाव आयोग से न्याय की उम्मीद जताई है।
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि हमारे पास बहुत सारे दस्तावेज और हलफनामे हैं और हम उन्हें चुनाव आयोग को सौंपने के लिए यहां आए हैं।

मीडिया से बात करते हुए NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम सारे हलफनामे और सबूत लेकर आए हैं। पूरी पारदर्शिता के साथ हम इसे चुनाव आयोग को दिखाना चाहते हैं।
अपने बयान में एनसीपी सांसद ने शिवसेना का जिक्र करते हुए कहा कि मूल शिव सेना दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की है। जब वह जीवित थे, तो उन्होंने खुद ही शिवसेना को उद्धव ठाकरे को सौंप दिया था। हमारे लिए यह है केवल एक ही शिव सेना है और उद्धव ठाकरे इसके अध्यक्ष हैं। इसी तरह शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना की। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर कोई जानता है कि एनसीपी केवल शरद पवार की है।
इससे पहले सुप्रिया सुले ने कहा था कि एनसीपी पार्टी की स्थापना 25 साल पहले शरद पवार ने की थी। NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार हैं और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल हैं। पार्टी (सिंबल) के जाने का कोई सवाल ही नहीं है। शरद पवार ने पार्टी बनाई है, इसलिए सिंबल उन्हीं के पास रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications