नासिक में अंजनेरी किले में बारिश से फंसे 200 से ज्यादा पर्यटक, वन विभाग की टीम ने 6 घंटे में किया रेस्क्यू

महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। नासिक के अंजनेरी किले पर पर घूमने गए कुछ पर्यटक पहाड़ी पर चढ़ गए। इस दौरान अचानक भारी बारिश शुरू हो गई। इस वजह से सीढ़ियों पर पानी बहने लगा। अचानक आई बारिश से अंजनेरी किले पर 200 से ज्यादा लोग बुरी तरह फंस गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा बचाव अभियान चलाकर पर्यटकों को बचाया गया।

नासिक वेस्ट डिवीजन की आरएफओ वृषाली घड़े ने बताया कि कल रविवार को छुट्टी का दिन था। इसलिए बड़ी तादाद में लोग अंजनेरी किले पर घूमने पहुंचे थे। कुछ लोग पहाड़ी पर भी चढ़ गए थे। अचानक भारी बारिश के कारण सीढ़ियों से पानी बह रहा था। पानी के तेज बहाव से लोगों को सीढ़ियों से नीचे उतरने में दिक्कत होने लगी। वहां काम से कम 200-300 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग को बुलाया गया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सभी लोगों को बचाया।

rain rescue

वन विभाग की टीम द्वारा तकरीबन 6 घंटे तक लगातार बचाव अभियान चलाया गया। भारी बारिश की वजह से अंजनेरी किले में फंसे लगभग 200 पर्यटकों को बचाव राहत के दौरान रेस्क्यू किया गया है।

आपको बता दें कि देश में मानसून का सीजन चल रहा है। ऐसे में जल-भराव वाले क्षेत्रों में पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जहां जल-भराव क्षेत्र में बारिश की वजह से पानी का बहाव तेज हो जाता है और लोग फंस जाते हैं। पिछले दिनों महाराष्ट्र में ही लोनावला में झरने का बहाव तेज होने के कारण एक परिवार पानी में बह गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+