महाराष्ट्र: 'मोदी सुनामी आ गई है, उड़ जाएगा सारा विपक्ष', विजय संकल्प यात्रा में बोले देवेंद्र फडणवीस
Devendra Fadnavis News: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बच गए हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टी जोरशोर से प्रचार कर रही है।
वर्धा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामदास तड़स चुनाव लड़ रहे हैं। विजय संकल्प यात्रा के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। वर्धा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामदास तड़स जी के नामांकन दाखिल करने के लिए बीजेपी विजय संकल्प यात्रा निकाली गई।

मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मोदी सुनामी आ गई है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विजय संकल्प यात्रा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, अनिल बोंडे, ए पंकज भोयर, समीर कुंवर, दादाराव कचे, ए प्रताप अदसाद, रामदास अटवकर, अशोक उइके, आशीष देशमुख एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
पहले मोदी की लहर थी, अब सुनामी आ गई है
उन्होंने कहा कि रामदास तडस जी ने लोकसभा के अंदर या बाहर आम आदमी के लिए काम किया। रामदास तडस जी को जनता का प्यार इसलिए मिला, क्योंकि वे जनता के नेता के रूप में लगातार उपलब्ध रहते थे। पिछले 2 चुनावों में मोदी जी की लहर थी, लेकिन अब मोदी जी की सुनामी आ गई है।
यह भी पढ़ें- CG: चुनाव आयोग ने किए कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रेक्षक नियुक्त
जनता इस बार भी रामदास तडस जी को भेजेंगे लोकसभा
रामदास तडस जी को पिछले 2 चुनावों से भी ज्यादा वोट मिलेंगे। वैश्विक नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी की विकास रेल में सवार होने के लिए वर्धा की जनता ने रामदास तड़स जी को वोट देकर अपने सांसद की हैट्रिक बनाने का फैसला कर लिया है।
यह भी पढ़ें- 'सावरकर को उन्होंने पढ़ा नहीं, इसलिए वे...', राहुल गांधी को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये ऑफर












Click it and Unblock the Notifications