सीएम शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा को लेकर संजय राउत पर FIR, देशपांडे बोले- 'मैं उन्हें थप्पड़ मार देता'
सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सांसद संजय राउत के खिलाफ नासिक में शिकायत दर्ज की गई है। राउत पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के खिलाफ नासिक में शिकायत दर्ज की गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने संजय राउत पर एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि, 'ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। दुख की बात है कि, वहां मौजूद लोगों में से किसी ने भी उन्हें नहीं रोका। अगर मैं वहां होता तो उन्हें थप्पड़ मार देता।'
संजय राउत पर अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
संदीप देशपांडे ने कहा कि, 'संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। महाराष्ट्र को ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए। मैंने सोचा कि सभा में से कोई उठेगा और उनसे ऐसी भाषा का प्रयोग न करने के लिए कहेगा। हालांकि, यह दुख की बात है कि उन्हें किसी ने नहीं रोका. इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती।'
संजय राउत ने लगाया धनुष-बाण के प्रतीक को खरीदने का आरोप
देशपांडे ने कहा कि, 'आप जितना चाहें राजनीतिक हो सकते हैं और आरोप लगा सकते हैं, लेकिन इस तरह की अश्लील भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' इससे पहले रविवार को संजय राउत ने आरोप लगाया कि शिवसेना पार्टी के नाम और उसके धनुष-बाण के प्रतीक को खरीदने के लिए कम से कम 2 हजार करोड़ का सौदा किया गया था, यह कहते हुए कि सत्तारूढ़ दल के करीबी एक बिल्डर ने उनके साथ यह जानकारी साझा की थी।
दो हजार करोड़ की डील का लगाया आरोप
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'मेरे पास विश्वसनीय जानकारी है कि अब तक शिवसेना का चुनाव चिह्न और नाम हासिल करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये की डील हुई है। यह एक प्रारंभिक आंकड़ा है और 100% सच है, 'जल्द ही कई चीजें सामने आएंगी। देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
Recommended Video
संजय राउत का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है- देशपांडे
वहीं दूसरी ओर देशपांडे ने कहा कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में समय बिताने के बाद राउत का 'मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।' 'जेल में रहने के बाद, उनका दिमाग भ्रष्ट हो गया है। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।' देशपांडे ने आगे कहा कि धनुष और तीर की लड़ाई हारने के बाद उद्धव ठाकरे 'विक्टिम कार्ड' खेल रहे हैं। बार-बार बालासाहेब के नाम का सहारा ले रहे हैं. अब उनके पास कुछ नहीं बचा है, इसलिए वो विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि वो सफल होंगे। उन्हें समझना चाहिए कि मराठी लोग मूर्ख नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications