नूपुर शर्मा के बचाव में उतरे राज ठाकरे, पूछा- जाकिर नाईक से माफी की मांग क्यों नहीं?

मुंबई, 23 अगस्त: मनसे प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन खड़े नजर आए। नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा हो गया था। राज ठाकरे ने कहा, सभी ने नूपुर शर्मा से माफी मांगने को कहा था। मैंने उनका समर्थन किया। उसने जो कहा वह पहले डॉ जाकिर नाइक ने कहा है। नाइक से किसी ने माफी नहीं मांगी।

MNS chief Raj Thackeray claimes everyone asked Nupur Sharma to apologise, he had supported her

लंबे समय से खराब तबीयत के कारण राजनीति से दूर रहे राज ठाकरे स्वास्थ्य लाभ करके कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे। राज ठाकरे ने कहा कि, नूपुर पर माफी मांगने के लिए दबाव बनाया गया कि वो माफी मांगे। नूपुर का कोई समर्थन नहीं कर रहा है। मैंने उनका समर्थन किया। नाईक से माफी मांगने की कोई अपील सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि जो नूपुर ने कहा वही बात नाईक ने भी कही थी।

एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर पर की गई नूपुर शर्मा की टिप्पणी ने देश भर में बवाल मचा दिया था। इसे लेकर कई खाड़ी देशों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। बाद में भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। 10 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा के खिलाफ देशभर में दर्ज सभी एफआईआर को एक साथ जोड़ कर दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।

ज ठाकरे ने कहा, #@%×%# वो दो भाई ओवैसी..उनमें से एक हमारे देवी देवताओं को लेकर क्या कहता है.. क्या नाम है उनके गणपति, लक्ष्मी... आखरी शब्द क्या कहा उसने, कैसे कैसे मनहूस नाम रखते है ये... हमारे देवी देवताओं के नाम मनहूस..? इस देश में इन लोगों को माफी मांगने के लिए कोई नहीं कहता है। इस देश में अच्छे मुस्लिम भी थे और है। इन(ओवैसी बंधु) पर लगाम लगाने का काम कोई भी सरकार नहीं कर रही है।

राज ठाकरे कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भी पीएम मोदी और अमित शाह ने ऐलान किया था। देवेंद्र फडणवीस राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। उस समय उद्धव ठाकरे ने आपत्ति नहीं जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+