उद्धव ठाकरे के 'मातोश्री' पर क्यों उड़ाए गए ड्रोन? सुलझ गई गुत्थी, हो गया खुलासा
मुंबई में ठाकरे परिवार के घर 'मातोश्री' के पास ड्रोन उड़ने के मामला रविवार को दिन भर सुर्खियों में रहा है। ठाकरे परिवार के बेटे आदित्य ठाकरे और उनकी शिवसेना (यूबीटी) ने इस ड्राेन को एक साजिश करार दिया और दावा किया कि ये ड्रोन उनके घर की जासूसी के लिए मातोश्री के पास छोड़ा गया।
वहीं इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के स्पष्ठीकरण के बाद अब मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने बताया है कि इन ड्रोनों का उपयोग पॉड टैक्सी परियोजना के सर्वेक्षण के लिए किया जा रहा था।

MMRDA ने दावा किया कि इस सर्वेक्षण के लिए पुलिस से सभी आवश्यक अनुमतियाँ ली गई थीं। यह सर्वेक्षण कुर्ला से बांद्रा होते हुए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) तक किया जा रहा था, और 8 तथा 9 नवंबर को दो दिनों तक चला। प्राधिकरण के अनुसार, सर्वेक्षण एक सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा पुलिस और MMRDA अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
मामले पर आदित्य ठाकरे ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर लिखा था, "आज सुबह हमारे निवासस्थान के पास झाँकने वाला एक ड्रोन पकड़ा गया। जब मीडिया को इसकी जानकारी मिली, तब @MMRDAOfficial ने सफाई दी कि यह बीकेसी के लिए किया जा रहा सर्वे है और मुंबई पुलिस से इसकी अनुमति ली गई थी। ठीक है।"
बता दें मातोश्री के सामने ड्रोन नजर आने के बाद हंगामा मच गया था। शिवसेना यूबीटी के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया था। जिसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने भी ये ही दावा किया था कि BKC और खेरवाड़ी क्षेत्र में MMRDA द्वारा अनुमति प्राप्त ड्रोन सर्वेक्षण चल रहा है। पुलिस ने ये भी दावा किया था कि ये ड्रोन इसी सर्वे के तहत मातोश्री के आस-पास उड़ाया गया। वहीं अब संबंधधित एमएमआरडीए ने भी सामने आकर इस पूरे मामले को लेकर खुलासा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications