बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी अजित पवार की NCP हुए में शामिल, बांद्रा ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव

Zeeshan Siddiqui joins NCP: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गए हैं। जीशान सिद्दीकी को अगस्त में कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया था। जीशान सिद्दीकी शिवसेना यूबीटी के वरुण सरदेसाई के खिलाफ बांद्रा ईस्ट (Bandra East) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

जीशान सिद्दीकी मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। जीशान सिद्दीकी के एनसीपी में शामिल होते ही एनसीपी ने तुरंत ही आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बांद्रा ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र से जीशान सिद्दीकी को अपना पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया।

Zeeshan Siddiqui joins NCP

जीशान सिद्दीकी बोले- इस साल फिर से बांद्रा ईस्ट जरूर जीतूंगा

एनसीपी में शामिल होने के बाद जीशान सिद्दीकी ने कहा, "यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक दिन है। मैं अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे का इन कठिन समय में मुझ पर विश्वास करने के लिए शुक्रगुजार हूं। मुझे बांद्रा ईस्ट से नामांकन मिला है, मुझे यकीन है कि सभी लोगों के प्यार और समर्थन से मैं इस साल फिर से बांद्रा ईस्ट जरूर जीतूंगा।"

एनसीपी में शामिल होने के बाद जीशान सिद्दीकी ने एमवीए पर निशाना साधा और अपने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उन्हें छोड़ने का आरोप लगाया। जीशान सिद्दीकी ने कहा, "यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक दिन है। मैं अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे का आभारी हूं कि उन्होंने इन कठिन समय में मुझ पर विश्वास किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+