Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mira Bhayander Metro: मीरा रोड-भायंदर मेट्रो रूट का इंतजार खत्म, सोमवार को CM फडणवीस दिखाएंगे हरी झंडी

Mira Bhayander Metro: महाराष्ट्र में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई मेट्रो की लाइन-9 का दहिसर पूर्व से मीरा-भाईंदर तक का हिस्सा 6 अप्रैल से यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया जाएगा। इससे मुंबई के मुख्य हिस्से उपनगरीय इलाकों के साथ मेट्रो कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे।

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो सेवा शुरू करने में जो आखिरी बाधा थी, वह अब दूर हो चुकी है। दरअसल, सुरक्षा से जुड़ी मंजूरी का इंतजार किया जा रहा था, जो अब मिल गई है। इसके बाद 6 अप्रैल को इस कॉरिडोर का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।

Mira Bhayander Metro

Mira Bhayander Metro: दहिसर पूर्व से होगी कनेक्टिविटी

- मेट्रो लाइन-9 का यह हिस्सा दहिसर पूर्व को मीरा-भाईंदर से जोड़ेगा, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

- अब मीरा-भाईंदर के लोग बिना ट्रैफिक जाम में फंसे सीधे अंधेरी तक पहुंच सकेंगे। यह पहली बार होगा जब मुंबई मेट्रो नेटवर्क किसी उपनगर को इस तरह से सीधे जोड़ेगा।

- मीरा-भायंदर मेट्रो रूट शुरू होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मेट्रो सेवा से ट्रैफिक में लगने वाला समय काफी कम होगा।

Mumbai Metro Update: मेट्रो लाइन-9 का पहला फेज 3 अप्रैल से शुरू, 1 घंटे का सफर होगा अब 20 मिनट में
Mumbai Metro Update: मेट्रो लाइन-9 का पहला फेज 3 अप्रैल से शुरू, 1 घंटे का सफर होगा अब 20 मिनट में

Mumbai Metro Update: 2018 में मिली थी मंजूरी

इस परियोजना को साल 2018 में मंजूरी दी गई थी और 2019 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीडन डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से विकसित इस मेट्रो कॉरिडोर को दो चरणों में तैयार किया गया है। दहिसर से काशीगांव और काशीगांव से नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान तक सीधी कनेक्टिविटी होगी।

Mumbai Metro Line 9 का 6 अप्रैल को उद्घाटन

पहले चरण का अधिकांश निर्माण कार्य मई 2025 तक पूरा कर लिया गया था, जिसके बाद ट्रायल रन शुरू किए गए। सफल परीक्षणों के बाद पिछले महीने आवश्यक नियामक मंजूरियां भी हासिल कर ली गईं। हालांकि पहले उद्घाटन की तारीख 3 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे आगे बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दिया गया।

मेट्रो लाइन-9 के चालू होने से पूरे मुंबई मेट्रो नेटवर्क पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। साथ ही, सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

Jan Vishwas Bill: अब मेट्रो में सिगरेट पीना अपराध नहीं? क्या है जन विश्वास बिल, आपकी जिंदगी में क्या बदलेगा?
Jan Vishwas Bill: अब मेट्रो में सिगरेट पीना अपराध नहीं? क्या है जन विश्वास बिल, आपकी जिंदगी में क्या बदलेगा?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+