Worli Chunav 2024: मिलिंद देवड़ा सबसे अमीर प्रत्‍याशी! कहां से आया इतना पैसा, आदित्‍य ठाकरे के पास भी करोड़ों

Milind Deora Income: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मुम्‍बई की वरली सीट पर सबकी नजर है। हाई प्रोफाइल सीट वरली के चुनाव में शिंदे शिवसेना के मिलिंद देवड़ा और उद्धव ठाकरे शिवसेना के आदित्‍य ठाकरे के बीच मुकाबला है। मिलिंद देवड़ा के पास अथाह पैसा है, जिसका खुलासा चुनाव शपथपत्र से हुआ है। मुरली देवड़ा महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 के सबसे अमीर उम्‍मीदवारों में से एक हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की सबसे चर्चित सीट वरली से आदित्‍य ठाकरे यहां से मौजूदा विधायक व महाराष्‍ट्र के पूर्व उद्धव ठाकरे के बेटे व बाला साहेब ठाकरे के पोते हैं जबकि शिंदे शिवसेना प्रत्‍याशी मिलिंद देवड़ा राज्‍यसभा सांसद हैं। पूर्व केंद्रीय राज्‍यमंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं। इसी साल लोकसभा चुनाव से पहले मिलिंद देवड़ा ने शिंदे शिवेसना ज्‍वाइन की थी।

Milind Deora vs Aditya Thackeray Net Worth

वरली सीट से मिलिंद देवड़ा ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें देवड़ा ने अपनी संपत्ति का ब्‍योरा दिया है। मिलिंद देवड़ा की कुल संपत्ति 1 अरब 46 करोड़ 48 लाख 85 हजार 455 रुपए है। इसमें 1 अरब 31 करोड़ 05 लाख 43 हजार 015 रुपए चल संपत्ति और 15 करोड़ 43 लाख 42 हजार 440 रुपए की अचल संपत्ति शामिल है।

मिलिंद देवड़ा के पास नकदी, कार व निवेश (Milind Deora Net Worth)

वरली सीट चुनाव शपथपत्र के अनुसार मिलिंद देवड़ा के पास हाथ में नकदी 4 लाख 16 हजार 111 रुपए, 1 करोड़ 48 लाख 79 हजार 959 रुपए बैंक में जमा, 73 करोड़ 56 लाख 35 हजार 231 और 5 लाख 81 हजार 618 रुपए बॉंडस और एनएसस, पोस्‍टल सेविंग में निवेश कर रखे हैं। 53 करोड़ 68 लाख 42 हजार 839 रुपए किसी लोन के रूप में दे रखे हैं।

मिलिंद देवड़ा के पास कार व ज्‍वैलरी

शिंदे शिवेसना प्रत्‍याशी मिलिंद देवड़ा के पास दो कार हैं। 2022 मॉडल टोयोटो व साल 2023 मॉडल KIA है, जिनकी कीमत 55 लाख 57 हजार 108 रुपए है। इनके अलावा 17 लाख 34 हजार 580 की ज्‍वैलरी है। मिलिं देवड़ा की पत्‍नी के पास 2 करोड़ 43 लाख 15 हजार 820 की ज्‍वैलरी है।

आदित्‍य ठाकरे की संपत्ति (Aditya Thackeray Net Worth)

वरली विधानसभा चुनाव 2024 के शपथपत्र के अनुसार 34 साल के आदित्‍य ठाकरे के घर का पता प्लॉट नंबर 25, मातोश्री बंगला, कलानगर, बांद्रा पूर्व, मुंबई है। आदित्‍य ठाकरे के पास कुल 15 करोड़ 43 लाख 3 हजार 60 रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें नकदी, आभूषण, बैंक जमा व वाहन शामिल हैं। आदित्‍य ठाकरे के पास 6 करोड़ 4 लाख 51 हजार 350 रुपए की अचल संपत्ति है, जिसमें पिता से तोहफे में जमीन व मुम्‍बई में कॉमर्शियल इमारतों में 2 दुकान आदि हैं।

आदित्‍य ठाकरे के पास 1 करोड़ 91 लाख 07 हजार 159 रुपए के आभूषण हैं। 2019 मॉडल की BMW Car है। LIC में 21 लाख 55 हजार 741 प्रीमियम है। आदित्‍य ठाकरे के पास 37 हजार 344 रुपए नकद हैं। बैंक में 2 करोड़ 81 लाख 20 हजार 723 रुपए जमा हैं। शेयर बाजार में 10 करोड़ 14 लाख 98 हजार 52 रुपए लगा रखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+