महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा मोड़! साथ आ सकते हैं उद्धव और राज ठाकरे, संजय राउत ने दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के गठजोड़ की अटकलों के बीच संजय राउत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों भावनात्मक रूप से जुड़े हैं।
शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के बीच गठजोड़ की खबरों को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिंदे गुट को समर्थन देने पर डिप्टी सीएम वे एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) को निशाने पर लिया। संजय राउत ने कहा कि पहले अजित पवार के कारण ही शिवसेना में बगावत हुई। बाद में वो सभी एक साथ आ गए। संजय राउत ने पिछले कुछ दिनों के भीतर हुए राजनीतिक घटनाक्रम को सिर्फ दिखावा बताया।
एनसीपी में राजनीतिक संकट (NCP Political Crisis) के बीच महाराष्ट्र राजनीति में अब एक बड़ा मोड़ आ सकता है। शुक्रवार उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने मनसे से गठजोड़ को लेकर बड़ी बात कही। राउत ने कहा कि राज ठाकरे से बात करने के लिए मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, "उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भाई-भाई हैं...राज ठाकरे से मेरी दोस्ती सबको पता है। हमारे राजनीतिक रास्ते अलग हो गए हैं लेकिन हमने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा एक-दूसरे के साथ साझा किया है। हमारा अब भी भावनात्मक लगाव है।"

संजय राउत ने शिंदे सरकार में शामिल हुए एनसीपी नेता अजित पवार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि शरद पवार ने उन्हें हमेशा प्रेरणा दी है। राउत ने कहा, "बालासाहेब ठाकरे 84-86 वर्ष के थे, हमें हमेशा उनसे प्रेरणा और ताकत मिलती रही।" शिवसेना (यूबीटी) नेता ने ये बयान अजित पवार की उस टिप्पणी पर दिया जिसमें उन्होंने शरद पवार की उम्र का जिक्र किया था।
शिंदे गुट को समर्थन देने वाले दलों और पार्टी में पूर्व में हुई बगावत लेकर संजय राउत अजित पवार, सीएम शिंदे और भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे और उनके 40 विधायक ये कह रहे हैं कि अजित पवार हमारे साथ हैं। लेकिन सच ये है ये सब दिखावा है।












Click it and Unblock the Notifications