Maharashtra: ठाणे शहर के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल मौजूद
Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मुंब्रा इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना के बाद 4 फायर टेंडर और मुंब्रा पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान का पता नहीं चल पाया है।

आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे में गोदाम के अंदर किसी के भी फंसने होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से लाखों के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। आग की गहरी लपटे गोदाम से उठ रही है। जानकारी के मुताबिक ठाणे के शिलफाटा रोड में खान परिसर के गोदाम में आग लगी है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करवा दिया है, ताकि आग किसी दूसरी चीज को अपने जद में ना ले सकें। अभी इस बात भी पता नहीं चल पाया है कि इतनी भंयकर आग आखिर लगी कैसे?












Click it and Unblock the Notifications