सीएम शिंदे की अपील- गलत कदम ना उठाएं आंदोलनकारी, हम मराठा आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध

CM Shinde on Maratha reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गर्माया हुआ है। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में सरकार ने एक अहम बैठक की। जिसमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद सीएम शिंदे ने कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए बनी जस्टिस शिंदे समिति ने अपनी पहली रिपोर्ट हमें सौंप दी है। समिति को दो महीने का विस्तार दिया गया है, ताकि वो अंतिम रिपोर्ट दे सकें।

सीएम ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट मराठा आरक्षण के मुद्दे पर हमारी उपचारात्मक याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है। लोगों से मेरी गंभीर अपील है कि वे कोई भी अतिवादी कदम ना उठाएं, हम मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Maharashtra

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें मराठा आरक्षण प्रदान करने पर न्यायमूर्ति शिंदे समिति की रिपोर्ट को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश जारी किए जाएंगे।

उग्र हुआ आंदोलन
वहीं दूसरी ओर मराठा आरक्षण को चल रहा आंदोलन अब उग्र हो गया है। बीड में सोमवार को आंदोलनकारियों ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। मामले में सीएम ने कहा कि मनोज जारांगे पाटिल (मराठा आरक्षण कार्यकर्ता) को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि ये विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है।

सांसद ने दिया इस्तीफा
वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के हिंगोली से सांसद हेमंत पाटिल ने रविवार को सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वो मराठा समुदाय के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए ये पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने अन्य सांसदों से भी ऐसा करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+