Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऐ मेरे वतन गीत आशा से लता मंगेशकर ने छीना', कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप, जानें क्या है मामला?

Congress leader Vijay Wadettiwar attacked On Lata Mangeshkar: स्वर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर जिनके आवाज की दुनिया दीवानी है, उन पर पूर्व मंत्री और महाराष्‍ट्र कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने बड़ा आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्‍होंने लता मंगेशकर के परिवार को लुटेरों का गिरोह कहा है।

कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि लता मंगेशकर और उनके परिवार ने कभी समाज का भला नहीं किया। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक ने सुरकोकिला लता मंगेशकर के मशहूर गीत ऐ मेरे वतन के लोगो.. को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। जिसकी जमकर आलोचना हो रही है।

Lata Mangeshkar

"मंगेशकर परिवार लुटेरों का गिरोह"

कांग्रेस विधायक विजय ने कहा "मंगेशकर परिवार मानवता के लिए कलंक हैं, वो लुटेरों का गिरोह है। अच्‍छा गाते हैं उसके लिए उनका नाम है लेकिन जिस व्‍यक्ति ने दीननाथ मंगेशकर अस्‍पताल के लिए जमीन दी उस तक से अच्‍छा व्‍यवहार नहीं किया। उन्‍होंने कहा चैरिटी अस्‍पताल द्वारा इलाज के नाम पर गरीबों को लूटना बंद करना चाहिए।"

कांग्रेस विधायक ने मंगेश्‍कर अस्‍पताल पर लगाया ये गंभीर आरोप

कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि "पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्‍पताल में भाजपा एमएलसी अमित गोखले के पीए की पत्‍नी तनीषा भिसे को पुणे के चैरिटेबल दीनानाथ मंगेश्‍कर अस्‍पताल में भर्ती करने से इनकार कर दिया था क्‍योंकि महिला का परिवार 10 लाख रुपये जमा नहीं करवा पाया था।

जिसके बाद उस महिला को अन्‍य अस्‍पताल में ले जाया गया जहां दो जुड़वां बच्चियों को जन्‍म देने के बाद उसकी मौत हो गई। उन्‍होंने दावा किया कि मंगेशकर परिवार द्वारा भर्ती ना किए जाने के कारण डिलीवरी में देरी की वजह से महिला की मौत हो और उसकी दो नवजात जुड़वा बेटियों के सिर मे मां का साया छिन गया।"

ऐ मेरे वतन के लोगो... गीत को लेकर दिवंग‍त लता मंगेशकर पर लगाया ये आरोप

इसके साथ ही कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने ऐ मेरे वतन के लोगो... देश भक्ति गीत जवाहर लाल नेहरू के सामने पेश किया जाना था। गीत को गाने के लिए पहले आशा दीदी को साइन किया गया था। फिर लता दीदी ने कहा कि वे यह गीत गाएंगी।

"लता दीदी ने आशा दीदी को दरकिनार करके यह गीत गाया"

कांग्रेस विधायक ने कहा "लता दीदी ने आशा दीदी को दरकिनार करके यह गीत गाया। बदले में उन्हें पैसे दिए गए। मुझे नहीं पता कि उन्हें कितना भुगतान किया गया। मुझे इसके बारे में पता लगाना होगा। लेकिन मुझे पता है कि उन्हें भुगतान किया गया था। एक अधिकृत व्यक्ति ने मुझे इसके बारे में बताया है। उन्‍होंने कहा गाने के लिए सेलिब्रिटी पैसे लेते हैं। हो सकता है कि लता दीदी ने यात्रा या आवास के लिए पारिश्रमिक लिया हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+