छगन भुजबल को जान से मारने की मिली धमकी, पुणे क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ा
महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में हाल ही में हुए विस्तार के बाद छगन भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। लेकिन छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी मिली है। छगन भुजबल को धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुणे क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इसपर आरोप है कि उसने स्टेट कैबिनेट मिनिस्टर छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी दी है।

बता दें कि आरोपी ने छगन भुजबल के ऑफिस में फोन करके जान मारने की धमकी दी है। आरोपी का कहना है कि मुझे छगन भुजबल को जान से मारने का आदेश मिला है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रशांत पाटिल को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी कोल्हापुर का रहने वाला है, उसने पुणे जाते वक्त छगन भुजबल के ऑफिस में फोन करके धमकी दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नशे की हालत में फोन करके धमकी दी थी।
वहीं छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी के बाद उनके दफ्तर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। डीसीपी अमोल जेंडे ने प्रशांत पाटिल की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी से पूछताछ चल रही है।
बता दें कि छगन भुजबल 2 जुलाई को अजित पवार के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए थे। छगन भुजबल सहित कुल 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। जिस तरह से अजित पवार ने शरद पवार के खिलाफ बगावत की उसके बाद से दोनों खेमे में तकरार चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications