Maharashtra: मंत्रालय की छठवीं मंजिल से कूदा शख्स जिंदा बचा, देखें Video
महाराष्ट्र के मंत्रालय के प्रशासनिक भवन की छठीं मंजिल से एक शख्स ने छलांग लगा दी। लेकिन विल्डिंग के बाहर लगे सेफ्टी नेट के चलते उसकी आत्महत्या की कोशिश नाकाम हो गई।
Maharashtra News: महाराष्ट्र के मंत्रालय के प्रशासनिक भवन की छठीं मंजिल से एक शख्स ने छलांग लगा दी। लेकिन उसकी आत्महत्या की कोशिश नाकाम हो गई। दरअसल बिल्डिंग से नीचे गिरते वक्त वक्त वो सेफ्टी नेट में फंस गया। घटना के दौरान के बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महाराष्ट्र राज्य सचिवालय के भवन की सेफ्टी नेट में फंसने के बाद उसकी सुसाइट की योजना कैसे विफल हो जाती है।

महाराष्ट्र राज्य सचिवालय के भवन में लगे सेफ्टी नेट जरिए आज एक शख्स को मौत के मुंह में जाने से बचाया जा सकता। दरअसल मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय, मंत्रालय की छठी मंजिल से छलांग लगाने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षा जाल में फंसने के बाद बचा लिया गया।
#WATCH | Man jumps from the 6th floor of Mantralaya (the administrative headquarters of Maharashtra govt in Mumbai), lands in safety net installed in the building; man rescued, police investigation underway
Details awaited. pic.twitter.com/thfCABXoaS
— ANI (@ANI) November 17, 2022
घटना (Man jumps from sixth floor of Mantralaya in Maharashtra) के दौरान शूट किए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बैग लिए एक व्यक्त भवन के सेफ्टी नेट में फंसने के बाद आवाज लगा रहा है। वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र मंत्रालय के भवन के सेफ्टी नेट में फंसे अज्ञात व्यक्ति को बचा लिया गया गया। घटना के लेकर महाराष्ट्र पुलिस जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 में सेफ्टी नेट लगाया गया था। इसका प्रमुख कारण ये था कि इससे पहले इमारत से कूदकर तीन सप्ताह में चार आत्महत्या के प्रयास हो चुके थे। भवन करीब 10000 वर्गफुट क्षेत्र को हाई डेंसिटी वाले पॉलीप्रोपाइलीन सेफ्टी नेट से कवर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications