Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लॉज में गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स कर रहे युवक की हुई मौत, इस वजह से चली गई शख्स का जान

नागपुर, 05 जुलाई: महाराष्ट्र से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नागपुर में गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। 28 वर्षीय अजय पारटेकी की प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान रविवार को साउनेर के एक लॉज में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। प्रथम दृष्टया पारटेकी की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट मानी जा रही है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उसके कपड़ों से पुलिस को कोई ड्रग्स नहीं मिला है।

सेक्स के दौरान हुआ बेहोश

सेक्स के दौरान हुआ बेहोश

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अजय पारटेकी और उनकी महिला पार्टनर पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में थे। अजय पेशे से ड्राइवर थे। वो वेल्डिंग टेक्नीशियन के रूप में भी काम करते थे। वहीं महिला पेशे से नर्स है। महिला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली है। दोनों के परिजनों को उनके रिश्ते की जानकारी थी। खबर के मुताबिक दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और ये कपल शादी भी करने वाला था। पारटेकी ने प्रेमिका की मां से भी शादी के लिए संपर्क किया था।

प्रेम-प्रसंग के दौरान बिस्तर पर बेहोश होकर गिरा

प्रेम-प्रसंग के दौरान बिस्तर पर बेहोश होकर गिरा

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कपल ने शाम 4 बजे लॉज में चेक इन किया था और लगभग आधे घंटे बाद वह प्रेम-प्रसंग के दौरान बिस्तर पर बेहोश होकर गिर गया। महिला ने लॉज प्रबंधन को सूचना दी, उन्होंने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ऐसे पता लगाई जाएगी मौत की वजह

ऐसे पता लगाई जाएगी मौत की वजह

सानेर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक सतीश पाटिल ने बताया कि, हमें इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि अजय ने कोई दवा खाई थी। उसके पास से कोई ड्रग रैपर या पैकेट नहीं मिला। महिला ने भी कहा कि उसने उसकी मौजूदगी में कुछ भी नहीं खाया। विसरा और खून को जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने मौत की लिखी ये वजह

पुलिस ने मौत की लिखी ये वजह

हालांकि पुलिस को अजय के परिजनों की ओर से बताया गया कि, उसे पिछले कुछ दिनों से बुखार था। पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों ने प्राथमिक तौर पर मौत का संभावित कारण दिल का दौरा यानी कार्डियक अरेस्ट बताया है। वहीं सावनेर थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

एक्सपर्ट में मौत को लेकर लगाया ये अंदाजा

एक्सपर्ट में मौत को लेकर लगाया ये अंदाजा

हार्ट एक्सपर्ट्स डॉ आनंद संचेती ने मामले पर टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया किसेक्स के दौरान हृदय गति रुकना दुर्लभ, लेकिन संभव है. सेक्स के दौरान दिल की मांसपेशियों के लिए खून और ऑक्सीजन की ज्यादा आवश्यकता होती है। ये पूरी ना होने पर घातक साबित हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+