महाराष्ट्र के नासिक में बीफ तस्करी के आरोप में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
महाराष्ट्र के नासिक जिले में बीफ की तस्करी के आरोप में एक मुस्लिम युवक पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आय़ा है। रिपोर्ट के अनुसार अफान अंसारी और इसका सहयोगी नासिर शेख कार में मीट को लेकर जा रहे थे, इसी दौरान कथि त तौर पर गोरक्षकों ने उन्हें रोका और उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने बताया कि दोनों ही पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमे से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर सुनील भामरे ने बताया कि जब हम हमौके पर पहुंचे तो क्षतिग्रस्त कार दिखी। घायल व्यक्ति कार के भीतर थे, उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति की शिकायत के आधार पर हमने हत्या और लूट का केस दर्ज कर लिया है। हम इस मामले में जांच कर रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस ने कहा कि हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि दोनों बीफ ले जा रहे थे या फिर कुछ और। सैंपल को लैब टेस्ट के लिए भेज दिया गया है, लैब रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकेगी।
बता दें कि इससे पहले मार्च माह में महाराष्ट्र सरकार ने गोहत्या को प्रतिबंधित करने के लिए एक लॉ कमीशन का गठन किया था। कैटल स्लॉटर को बैन किए जाने के बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के 8 साल बाद सरकार ने लॉ कमीशन के गठन का फैसला लिया है।
कोर्ट ने कहा कि संबंधित अथॉरिटी इसपर रोक लगा सकती है, किसी भी गाड़ी को सर्च कर सकती है, अगर उस गाड़ी से गाय, सांड़ या भैंस को ले जाया जा रहा है। कोर्ट ने मांस के टुकड़ों को स्लॉटर के लिए ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications