Malegaon Tipu Sultan Controversy: डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की फोटो पर बवाल, BJP ने बोला हमला
Malegaon Tipu Sultan Controversy: महाराष्ट्र के मालेगांव में डिप्टी मेयर कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले ने स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है। बीजेपी और शिवसेना सांसद संजय राउत समेत कई और दलों ने इसका खुलकर विरोध किया। बढ़ते विरोध और तनाव की स्थिति को देखते हुए आखिरकार प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और विवादित तस्वीर को कार्यालय से हटा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मालेगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के डिप्टी मेयर ऑफिस में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद शिवसेना (उद्धव गुट) और दूसरे संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई थी। विरोध करने वालों का कहना था कि सरकारी कार्यालयों में किसी विवादित ऐतिहासिक व्यक्तित्व की तस्वीर लगाना उचित नहीं है। इससे सामाजिक तनाव बढ़ सकता है।

Malegaon Tipu Sultan Controversy: विवाद के बाद तस्वीर हटाई गई
विरोध बढ़ने के साथ मामला राजनीतिक रंग लेने लगा। स्थिति को गंभीर होता देख म्युनिसिपल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्वीर हटाने का निर्देश दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित विवाद से बचने के लिए लिया गया। बीजेपी ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि यह भारतीय मूल्यों के खिलाफ है। महाराष्ट्र और देश के सच्चे नायकों का अपमान है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी इसकी आलोचना करते हुए कहा कि यह लोगों की भावनाओं को आहत करने का मामला है।
Mayor को फोटो देने की तस्वीर भी हो रही वायरल
इस बीच विवाद ने नया मोड़ तब लिया, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कुछ पार्टी कार्यकर्ता मालेगांव की मेयर नसरीन शेख को टीपू सुल्तान की तस्वीर भेंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इस मुद्दे पर बहस और तेज हो गई है। विरोध करने वाले संगठन मेयर को तस्वीर दिए जाने पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
-
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications