मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, पूर्व विधायक की मौत

मुंबई, 14 अगस्त। महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। इस सड़क हादसे में पूर्व विधायक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक विनायक मेटे की इस सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। यह हादसा पनवेल के पास मॉडल टनल के पास हुआ है। पूर्व विधायक अपनी एसयूवी कार से जा रहे थे, इसी दौरान इनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पूर्व विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें घोषित कर दिया है। इस भीषण सड़क हादसे में विनायक मेटे को काफी चोट आई थी। हादसा इतना भीषण था कि पूर्व विधायक की एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए।

Accident

विनायक राव के निधन से उनके परिजनों और शुभचिंतकों में शोक है। बता दें कि विनायक राव मेटे शिवसंग्राम पार्टी के अध्यक्ष थे और उनका जन्म महाराष्ट्र के बीड में 30 जून 1970 को हुआ था। वर्ष 2016 में भाजपा के कोटे से विनायकराव मेटे एमएलसी चुने गए थे, उनका चुनाव निर्विरोध रहा था। विनायक राव देश की स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई से काफी प्रभावित थे। इसके अलावा संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन ने भी उनपर गहरा प्रभाव डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+