महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, एक बच्चे समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत
महाराष्ट्र में गोवा-मुंबई हाईवे पर भीषड़ सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 पुरुष, 3 महिला और एक बच्चा शामिल है।

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां गोवा-मुंबई हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा रायगढ़ के रेपोली क्षेत्र में हुआ है। यहां मारूति इको कार की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में एक बच्चे की भी मौत हुई है। जिन लोगों की मौत हुई है उसमे 5 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। हादसे में एक बच्चा घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि ट्रक गलत दिशा में चल रहा था जिसकी वजह से यह सड़क हादसा हुआ है। मुंबई से तकरीबन 130 किलोमीटर दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में यह हादसा आज सुबह 4.45 बजे हुआ है। जिन लोगों की जान गई है वह सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। गलत दिशा से आ रहे ट्रक से इको कार टकरा गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और राहत व बचाव का काम किया। हादसे में महज 4 साल की एक बच्ची घायल हुई है जिसे मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications