महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा, 4 महिलाओं समेत 5 की मौत, होर्डिंग गिरने से हुआ हादसा
पुणे में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। जिसमें होर्डिंग के नीचे दबने से 5 मौतें हुईं। मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

Pune Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ शहर में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। हादसे में शहर के रावत किवले इलाके 4 महिलाएं और एक पुरुष की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। शवों को पोर्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है।
मुंबई-पुणे हाइवे पर हादसा
पुणे में ये हादसा हाईवे पर हुआ। पुणे पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार शाम की है। जब रावत किवले इलाके में मुंबई-पुणे हाइवे पर चानक भारी- भरकम होर्डिंग नीचे गिर गई। लोग इसके नीचे दब गए। घायलों तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
होर्डिंग के नीचे ली थी शरण
रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज हवा के चलते कुछ लोग होर्डिंग के नीचे खड़े थे। लेकिन हवा गति तेज होने के कारण होर्डिंग नीचे गिर गई। घटना में जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने 4 महिलाओं ओर एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया।
वहीं रविवार को नवी मुंबई में आयोजित 'महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार समारोह में उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लाखों लोग पहुंचे थे। भीषण गर्मी के कारण कई लोग लू की चपेट में आए। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। सीएम शिंदे ने मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम ने एक बयान मे कहा, 'इस घटना के चलते अस्पताल में भर्ती हुए लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया किया जाएगा. राज्य सरकार उनके इलाज के लिए अपने खजाने से भुगतान करेगी।'












Click it and Unblock the Notifications