महाराष्ट्र सरकार की 'लड़की बहन योजना' से लाभान्वित होगीं 1 करोड़ महिलाएं, जानें किसे और कितना लाभ मिलेगा?
Mukhyamantri Ladki Bahin Scheme: : महाराष्ट्र सरकार राज्य भर की बहनों को रक्षाबंधन के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना' (Ladki Bahin Yojana) के तहत राज्य भर के एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभान्वित होंगी।
शिंदे सरकार की इस योजना का उद्देश्य बेटियों और महिलाओं को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। आइए जानते हैं इस योजना के तहत किन लड़कियों को लाभ मिलेगा और सरकार कितना पैसा पात्र लाभार्थियों के अकाउंट में कितने रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे?

महाराष्ट्र की एक करोड़ से ज़्यादा लड़कियां इस योजना से लाभान्वित होंगी और सरकार उनके अकाउंट में इस योजना के तहत हर महीने 1,500 रुपये जमा करवा रही है।
80 हजार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की गई पहली किश्त
बता दें 15 अगस्त के मौके पर इस योजना के तहत राज्य की 80 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के खाते में इस योजना की पहली किश्त ट्रांसफर की गई थी । महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना का ऐलान अपने अंतरिम बजट में किया था जिसके तहत इस योजना के लाभार्थी महिलाओं को जुलाई माह से 1500 रुपये दिए जाने का वादा किया था। जिसे परूा करते हुए शिंदे सरकार ने इस योजना की पहली और दूसरी यानी जुलाई और अगस्त माह की किश्त के 3 हजार रुपये 80 हजार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करवाया जा चुका है। बाकी पात्र महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर पहली किश्त जारी करेगी।
सीएम शिंदे ने किया ये वादा
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गारंटी दी है कि उनकी योजना अस्थायी नहीं होगी बल्कि अनिश्चित काल तक जारी रहेगी। 16 अगस्त को एकनाथ शिंदे ने कहा "मैं सिर्फ़ इतना कहना चाहता हूं कि हम उन्हें सिर्फ़ 1,500 नहीं देंगे, हम उन्हें स्वतंत्र बनाएंगे, हम उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे। उन्होंने कहा पीएम मोदी के विजन के आधार पर चलते हुए सरकारी योजनाओं के माध्यम से अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करके महिलाओं को अधिक आत्मनिर्भर और सम्मानित बनाना है।
पात्रता मापदंड
- महिलाओं को महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होना चाहिए
- आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- केवल आर्थिक रूप से वंचित परिवारों की लड़कियां और बहनें ही आवेदन कर सकती हैं
- जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक घरेलू आय 2.5 लाख रुपये से कम है।
महिलाएं कैसे करें अप्लाई
पात्र महिलाएं 'नारी शक्ति धूत' एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम सेवक जैसे स्थानीय अधिकारी नामांकन में सहायता करेंगे, जो निःशुल्क है। सत्यापन और वित्तीय सहायता जमा करने में तेज़ी लाने के लिए, आवेदकों को अपने आधार कार्ड को बैंक खातों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
आवेदन के लिए क्या है कोई शुल्क?
महाराष्ट्र सरकार ने ऑनलाइन आवेदन के लिए 'नारी शक्ति धूत' ऐप पेश किया है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी नामांकन प्रक्रिया में महिलाओं की मदद कर रहे हैं । इस योजना में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है।
महाराष्ट्र में बैंकों को सत्यापन और वित्तीय सहायता वितरण में देरी से बचने के लिए आधार कार्ड को बैंक खातों से जोड़ने में सहायता करने का निर्देश दिया गया है। शुरुआती परीक्षण के तौर पर तीन मिलियन से ज़्यादा पात्र महिलाओं को उनके बैंक खातों में 3,000 रुपये पहले ही मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications