बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड से जुड़ी बड़ी जानकारी आई सामने, मुख्य आरोपी ने बताया ये सच
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की मुंबई पुलिस जांच कर रही है। मुंबई पुलिस की जांच में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य आरोपी आकाशदीप गिल ने हत्या के दूसरे साजिशकर्ताओं से संपर्क करने के लिए एक मजदूर के फोन के हॉटस्पॉट का इस्तेमाल किया था।
आकाशदीप ने अनमोल बिश्नोई जोकि इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड है, उससे संपर्क किया था। गौर करने वाली बात है कि आकाशदीप को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया था।

रिपोर्ट की मानें तो आकाशदीप गिल ने इस पूरे हत्याकांड की साजिश रचने वाले गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की मदद की थी। उसने हत्याकांड के लिए हर तरह के लॉजिस्टिक मुहैया कराने के लिए कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई थी।
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान गिल ने इस बात का खुलासा किया है कि उसने अपने सहयोगियों से संपर्क करने के लिए मजदूर के फोन के हॉटस्पॉट का इस्तेमाल किया था, ताकि पुलिस को इसकी जानकारी ना मिल सके। गिल ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने बलविंदर नाम के मजदूर का फोन इस्तेमाल किया था। जिसकी मदद से वह ऑफलाइन होते हुए भी बिश्नोई से संपर्क कर सका। हम गिल के फोन को पुख्ता सबूत के तौर पर देख रहे हैं और उसकी पड़ताल कर रहे हैं।
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को तीन हमलावरों ने मुंबई में 22 अक्तूबर को निर्मल नगर में मौत के घाट उतार दिया था। 12 नवंबर को बाबा शूटर की हत्याकांट के मुख्य शूटर शिवा कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके साथ ही उसके चार सहयोगियों को भी 19 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
शिवा कुमार और चार अन्य आोरपियों को यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने 10 नवंबर को बहराइच से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सलमान वोहरा और आकाशदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जो इस हत्याकांड से जुड़े हैं। इस पूरे हत्याकांड को वोहरा ने ही फाइनेंस किया था। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंश बिश्नोई गैंग ने ली थी।












Click it and Unblock the Notifications