अमित शाह के घर पर संपन्‍न हुई महायुति की बैठक, शिंदे, फडणवीस, अजित पवार के संग 2 घंटे तक हुई बातचीत

Maharashtra CM News: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री और मंत्रीमंडल को लेकर गुरुवार को देर रात केंद्रीय गृह मंत्री के दिल्‍ली स्थित आवास पर महायुति की बैठक संपन्‍न हो गई है। इस बैठक के बाद भी मुख्‍यमंत्री के नाम को लेकर सस्‍पेंस बरकरार है।करीब दो घंटे चली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार समेत महायुति गठबंधन के नेता शामिल हुए।

यह बैठक पिछले दिन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और अमित शाह के बीच हुई बैठक के बाद हुई, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की घोषणा शुक्रवार कर दी जाएगी और नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा भी कर दी जाएगी।

devendra

बता दें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की महायुति के उम्मीदवारों की दौड़ से शामिल एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को अपने नाम वापस लेने की बात कह चुके थे। दिल्‍ली में पहुंचने के बाद अमित शाह के साथ हुई इस बैठक से पहले शिंदे ने कहा उ "बैठक सकारात्मक होगी। सभी मुद्दों पर सहमति बन जाएगी। मुख्यमंत्री बनाने में कोई बाधा नहीं है।"

बैठक में हुए अहम फैसले

बता दें विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का इंतजार जारी है। हालांकि अमित शाह के आवास पर गुरुवार को महायुति के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में मुख्‍यमंत्री के नाम पर फैसला हो चुका हैं और शुक्रवार को बड़ा ऐलान कर दिया जाएगा।

महाराष्‍ट्र चुनाव परिणाम में किसे कितनी मिली सीटें?

गौरतलब है कि भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की, जिसमें 288 में से 230 सीटें जीती हैं। लोकसभा चुनाव की असफल रहीं भारतीय जनता पार्टी ने 132 निर्वाचन क्षेत्रों पर कब्ज़ा किया, जो महायुति में शामिल बाकी पार्टियों में सबसे अधिक है। शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी का प्रदर्शन भी बहुत अच्‍छा रहा। शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं।

चुनाव में पंचर हुई तीन पहियों वाला महाअघाड़ी गठबंधन

हालांकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को बड़ा झटका लगा, जिसने राज्य विधानसभा चुनावों में केवल 16 सीटों के साथ अपना सबसे खराब प्रदर्शन दर्ज किया। शरद पवार की एनसीपी (एसपी) सिर्फ 10 सीटें हासिल करने में सफल रही, जबकि उद्धव ठाकरे (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+