Maharashtra Chunav: महायुति ने घोषणा पत्र में किए 10 वादे, लाडली बहिन की राशि में इजाफा समेत दी ये गारंटियां

Maharashtra Elections 2024: महाराष्‍ट्र की सत्‍तारूढ़ महायुति गठबंधन ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए दस चुनावी गारंटियों का ऐलान किया है। मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुति की दस चुनावी गार‍ंटियों की घोषणा की।

जिसमें एकनाथ शिंदे ने बताया लड़की बहिन योजना में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को 2100 पेंशन दी जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेतन बढ़ेगा और बिजली बिल में 30 फीसदी कमी का संकल्‍प महायु‍ति गठबंधन की चुनावी गार‍ंटियों में शामिल है। इसके अलावा 25 लाख लोगों को नौकरियों का किया वादा।

Maharashtra Elections
  1. लड़ली बहिन योजना की धनराशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का वादा किया है। महिला सुरक्षा के लिए 25,000 महिलाओं को पुलिस बल में तैनाती का वादा किया गया है।
  2. किसानों को ऋण माफी और किसान सम्मान योजना के जरिए हर साल 15 हजार रुपये, पहले ये धनराशि 12 हजार थी, इसके अलावा एमएसपी पर 20 फीसदी सब्सिडी का वादा किया है।
  3. वृद्धावस्‍था पेंशन धारकों को हर माह 2100 रुपये देने का वादा किया है। अभी तक 1500 रुपये दिया जा रहे है।
  4. राज्‍य में सभी गरीबों को भाेजन और आश्रय देने का वादा
  5. आमजन को राहत देने के लिए आवश्‍यक वस्‍तुओं के दाम स्थिर रखने का वादा
  6. 25 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन और 10 लाख छात्रों को 10 हजार रुपये हर महीने ट्यूशन फीस देने का वादा किया है।
  7. आंगनावाड़ी और आशा वर्कस को 15 हजार रुपये वेतन और सुरक्षा का वादा
  8. 45 हजार गांवों में पंडन सड़कें बनवाने का वादा
  9. बिजली बिल में 30 फीसदी की कटौती
  10. विजन महाराष्‍ट्र 20229 को 100 दिन के अंदर पूरा करने का वादा श‍ामिल है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+