बिहार के बाद महाराष्‍ट्र में टूटा गठबंधन, कांग्रेस नेता ने कहा- राज की छोड़ो, हम तो उद्धव के भी साथ नहीं

आगामी महाराष्‍ट्र के निकाय चुनाव और मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी पार्टी इकाइयों की समीक्षा कर रहे हैं, जिसके तहत नेताओं की मुलाकातें भी लगातार जारी हैं। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के संभावित गठबंधन की चर्चाएं भी जोरों पर हैं।

हाल ही में, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा था कि राज ठाकरे महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक दल कांग्रेस को भी साथ लेना चाहते हैं। हालांकि, अब कांग्रेस नेता भाई जगताप के एक बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को और गरमा दिया है।

Mva Alliance

जगताप ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस न तो राज ठाकरे के साथ और न ही उद्धव ठाकरे के साथ चुनाव लड़ेगी। उनके इस बयान से एमवीए में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता ने इन चुनावों में पार्टी के अकेले दम पर उतरने के संकेत दिए हैं।

IANS से बात करते हुए भाई जगताप ने कहा, "मुंबई महानगरपालिका चुनाव में हम राज ठाकरे तो छोड़िए, उद्धव ठाकरे के साथ भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। मैं जब मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष था, तब भी मैंने यह बात 'डंके की चोट पर' कही थी।"

उन्होंने आगे बताया, "कांग्रेस की हालिया बैठक में लगभग सभी सदस्यों ने यही राय व्यक्त की। हमारे नेता रमेश चेन्नीथला भी मौजूद थे। हमने उन्हें बताया कि ये स्थानीय चुनाव कार्यकर्ताओं के लिए हैं, नेताओं के लिए नहीं। कार्यकर्ताओं की भी इच्छा होती है कि उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिले।"

जगताप ने जोर देते हुए कहा, "इसलिए, हमें शिवसेना के साथ नहीं जाना चाहिए, और राज ठाकरे के साथ जाने का तो सवाल ही नहीं उठता।" उन्होंने यह भी कहा कि "अभी तक कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं कहा कि राज ठाकरे को साथ लेंगे और कहेगी भी नहीं।"

उन्होंने स्पष्ट किया, "महा विकास अघाड़ी सिर्फ उद्धव ठाकरे की पार्टी नहीं है, बल्कि यह सभी दलों का गठबंधन है। जब एमवीए बनी थी, तब उद्धव ठाकरे की एक ही शिवसेना थी, लेकिन अब दो शिवसेना हो चुकी हैं। इसलिए उद्धव ठाकरे क्या कहते हैं या उन्हें क्या तय करना है, यह उनका अधिकार है।"

लेकिन, कांग्रेस ऐसा कोई फैसला नहीं लेगी। जगताप ने जोर देकर कहा कि "महाराष्ट्र में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को इन स्थानीय चुनावों में निर्णय लेने का अधिकार दिया जाना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+