Maharashtra Weather: IMD का ऑरेंज और रेड अलर्ट, होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए जारी किया गया इमरजेंसी नंबर

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में 28 से 29 सितंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्रों के लिए यह अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से, 28 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताई गई है, जिसके चलते प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने 28 से 29 सितंबर के लिए राज्य में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने संभावित बाढ़ जैसी स्थिति के मद्देनजर सभी स्थानीय प्रशासनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Maharashtra Weather

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। अलर्ट के अनुसार रविवार को कुछ क्षेत्रों में गरज और बिजली गिरने की आशंका है। येअलर्ट सोमवार सुबह तक प्रभावी रहेगा।

आईएमडी के अनुसार 28 से 30 सितंबर के बीच मुंबई और उसके आसपास के उपनगरीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में लगातार बारिश होगी और कहीं रुक-रुक होगी।

सरकार ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ की स्थिति में नदी-नालों के पुलों पर पानी होने पर रास्ता पार न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

किसी भी आपात स्थिति में, स्थानीय आश्रय केंद्रों की मदद ली जा सकती है। नागरिकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें और खतरनाक या बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें। बिजली गिरने की स्थिति में पेड़ों के नीचे रुकने से बचें। इसके साथ ही प्रशासन ने सभी स्थानीय इकाइयों को अलर्ट रहने और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

सरकार ने जारी किए इमरजेंसी नंबर

संभावित बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।

नांदेड़ (02462-235077)

सोलापुर (0217-2731012)

धाराशिव (02472-227301)

बीड (02442-299299)

परभणी (02452-226400)

अहिल्या नगर (0245-2323844)

गढ़चिरौली (07132-222031)

रायगढ़ (8275152363)

रत्नागिरी (705722233)

पालघर (02525-297474)

सिंधुदुर्ग (02362-228847)

ठाणे (9372338827)

पुणे (9370960061)

सातारा (02162-232349)

कोल्हापुर (0231-2659232)

लातूर (02382-220204)

मुंबई शहर और उपनगर (1916/022-69403344)

24 घंटे काम कर रहे इमरजेंसी नंबर

राज्य स्तरीय आपातकालीन संचालन केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी 24x7 उपलब्ध रहेंगे। केंद्र के संपर्क नंबर 022-22027990, 022-22794229, 022-22023039, और 9321587143 हैं।

महाराष्‍ट्र में भारी बारिश ने मचाई तबाही

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले कई दिनों से राज्य में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। मराठवाड़ा में बारिश से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई गाँव बाढ़ की चपेट में हैं और उनका संपर्क टूट गया है। कई घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान बह गया है, जिससे लोग बेसहारा हो गए हैं।

महाराष्‍ट्र में कब तक होगी मानसून की वापसी?

इस बीच, एक और चिंताजनक खबर सामने आई है कि महाराष्ट्र से मॉनसून की वापसी में देरी हो रही है।आम तौर पर, मॉनसून 1 अक्टूबर के आसपास महाराष्ट्र से विदा ले लेता है, लेकिन इस साल यह 5 अक्टूबर तक राज्य में सक्रिय रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून इस वर्ष 5 अक्टूबर से पहले राज्य से वापस नहीं लौटेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 अक्टूबर तक राज्य में वर्षा का प्रभाव बना रहेगा, और आने वाले कल से बारिश की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है। मराठवाड़ा में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के लिए भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+