Maharashtra weather: महाराष्‍ट्र में मुंबई समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Maharashtra weather: सितंबर का महीना खत्म होने के बावजूद महाराष्ट्र में बारिश अभी भी जारी है। सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, देश के कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए महाराष्ट्र के कोंकण तट और घाट क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। सेंट्रल महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्रों के लिए 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है और कम दबाव की प्रणाली गुजरात की ओर बढ़ रही है, जिसके कारण राज्य में बारिश की तीव्रता में कमी आई है।

maharstra weather

मौसम विभाग के अनुसार कोंकण-गोवा, मराठवाड़ा और मध्य-महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तूफान, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

कम दबाव का यह क्षेत्र अब उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसी वजह से राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। वहीं, मुंबई, ठाणे और पालघर में धूप और बारिश का मिला-जुला मौसम देखने को मिलेगा। मराठवाड़ा में भी बारिश कम होने से बाढ़ का पानी उतरना शुरू हो गया है। इस बीच, नांदेड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई, पालघर समेत इन जिलों ऐलो अलर्ट

मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी है। मराठवाड़ा, खानदेश, नासिक, अहमदनगर, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर जैसे महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में बारिश का जोर कम होने की संभावना है। इस साल दशहरे के बाद ही अच्छी धूप निकलने की उम्मीद ह

क्‍या दशहरे से पहले थमेगा बारिश का प्रकोप?

एक तरफ बारिश का जोर कम हो रहा है, वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में एक नई कम दबाव की प्रणाली विकसित हो रही है। अगले 24 घंटों में इसके और मजबूत होने की आशंका है, जिससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बारिश फिर से तेज होगी। हालांकि, यदि यह प्रणाली अगले कुछ घंटों में कमजोर पड़ जाती है, तो भारी बारिश की संभावना नहीं होगी।

नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्धाघाटन स्‍थगित

मौसम की स्थिति को देखते हुए नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के उद्घाटन को कथित तौर पर पुनर्निर्धारित किया गया है। यह कार्यक्रम, जो मूल रूप से 30 सितंबर को होने वाला था, अब 30 अक्टूबर को आयोजित होगा। पिछले दो हफ्तों से मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर में यातायात की समस्या और जलभराव बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+