Maharashtra: नागपुर के कलमना में निर्माणाधीन पुल गिरा, मचा अफरा-तफरी का माहौल

मुंबई, 20 अक्टूबर। नागपुर के कलमना स्थित भरत चौक के पास एक निर्माणाधीन पुल गिरने की खबर है। घटना कल रात 9 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक ये पुल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI) एचबी टाउन से कलमना तक बनवा रही थी। फिलहाल फ्लाईओवर गिरने से मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। प्लाईओवर गिरने के कारण घंटों तक यातायात प्रभावित रहा,लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि उस इलाके की आवाजाही को भी रोक दिया गया था।

Recommended Video

    Nagpur में निर्माणाधीन पुल गिरा, काम बंद होने से टला बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी | वनइंडिया हिंदी
     Maharashtra: नागपुर के कलमना में निर्माणाधीन पुल गिरा, मचा अफरा-तफरी का माहौल

    घटना की जानकारी पाते ही दमकल की गाड़ियां और नागपुर के मेयर दयाशंकर तिवारी भी मौके पर पहुंचे थे। मेयर ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और पुलगिरने के कारण का पता लगाया जाएगा और अगर इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे सजा दी जाएगी। NHAI ने भी घटना की जांच की बात कही है। वैसे कोविड की वजह से पुल के निर्माणकार्य पर रोक लगी हुई थी, इसलिए यहां आस-पास लोग नहीं थे इसलिए एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    कुछ खास बातें

    महाराष्ट्र का नागपुर इंडिया के प्नमुख शहरों में से एक है। इसे महाराष्ट्र कि उपराजधानी भी कहा जाता है। संतरों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर नगापुर को देश के सबसे स्वच्छ व सुंदर शहरों में जगह मिली है। इसे हरित शहर भी कहते हैं, नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद जैसी राष्ट्रवादी संघटनाओ का प्रमुख केंद्र है। नागपुर शहर की स्थापना देवगड़ (छिंदवाड़ा) के शासक गोंड वंश के राजा ने की थी। नाग नदी के नाम पर इस शहर का नाम नागपुर पड़ा। पर्यटन के मद्देनजर भी नागपुर काफी लोकप्रिय है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+