VIDEO: बिना कमीशन कुएं का काम नहीं पास कर रहा था BDO, सरपंच ने दफ्तर के सामने उड़ाए 2 लाख

महाराष्ट्र में एक सरपंच भ्रष्टाचार से परेशान हो गया। उसने हवा में ही नोट उड़ाने शुरू कर दिए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा।

sarpanch

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में एक सरपंच के नोट उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ है। शुरू में लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब मामले की सच्चाई पता चली तो सब हैरान रह गए। सरपंच खुशी के मारे नहीं बल्कि भ्रष्टाचार से परेशान होकर नोट उड़ा रहा था। उसके समर्थन में बड़ी संख्या में अब लोग खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो संभाजीनगर जिले के गेवराई पायगा गांव का है। वहां शुक्रवार को सरपंच मंगेश ने 2 लाख रुपये हवा में उड़ा दिए। बाद में पूछने पर उन्होंने बताया कि वो गांव में एक कुआं बनवाना चाहते थे, पंचायत समिति के अधिकारी उसके लिए तैयार तो हो गए, लेकिन वो कुल बजट का 12 प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे। इसके लिए वो राजी नहीं हुए, ऐसे में कुएं का काम लटक गया।

इस भ्रष्टाचार से परेशान होकर सरपंच ने विरोध का नायाब तरीका अपनाया। वो पंचायत समिति के सामने नोटों की माला पहनकर पहुंचे, जिसमें दो लाख रुपये थे। इसके बाद उन्होंने उसको उड़ा दिए। वो लगातार प्रशासन और भ्रष्टाचार को लेकर नारे भी लगा रहे थे। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने नोट इकट्ठा करके उन्हें वापस कर दिए। बस कुछ नोट गांव के बच्चे लेकर भाग गए।

बीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद गांव में मीडिया वाले भी पहुंचे। उनसे बात करते हुए सरपंच ने कहा कि गांव में कुओं को लेकर 20 प्रपोजल पड़े हैं, लेकिन अधिकारी मंजूरी नहीं दे रहे। उनसे खंड विकास अधिकारी यानी बीडीओ ने कुल बजट का 12 प्रतिशत की कमीशन मांग लिया। एक लाख रुपये पर वो तैयार नहीं थे, उनको 12 प्रतिशत ही चाहिए था, ऐसे में उन्होंने विरोध में पैसे उड़ा दिए, ताकि उनकी सच्चाई दुनिया के सामने आ सके। सरपंच ने कहा कि अगर गांव के विकास में कोई बाधा डालेगा तो वो उससे इसी तरह निपटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+