Maharashtra results 2024: 'कुछ तो गड़बड़ है',चुनाव परिणाम के बाद बोले संजय राउत

Maharashtra results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की आंधी में महाअघाड़ी बुरी तरह बिखर गई है। महायुति प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। इस गठबंधन के सदस्य जहां जीत का जश्न मनाने में लगें हैं, वहीं दूसरी ओर शिवसेना (यूबीटी) के एक प्रमुख नेता संजय राउत ने चुनाव परिणामों के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने चुनावी नतीजों पर शक जाहिर करते हुए कहा है कि कहीं कुथ तो गड़बड़ है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे और अजीत पवार सहित कुछ उम्मीदवारों की भारी सफलता पर सवाल उठाया।

Sanjay Raut

उन्होंने पूछा, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत सकते हैं? अजीत पवार, जिनके विश्वासघात ने महाराष्ट्र को नाराज़ कर दिया, कैसे जीत सकते हैं?" कहीं कुछ गलत हुआ है।

आपको बता दें कि महायुती गठबंधन प्रचंड जीत की ओऱ बढ़ रहा है। वो 200 सीटों पर आगे चल रहा है। महाराष्ट्र में हाल ही में हुई चुनावी जीत 1972 के बाद से किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन की सबसे बड़ी जीत है। उस समय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 56.36% वोट शेयर के साथ 222 सीटें जीती थीं।

मार्च 1972 में महाराष्ट्र में विधानसभा के चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव हुए। इस चुनाव में कुल 270 सीटों पर चुनाव हुए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विजयी हुई थी। उस समय मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत वसंतराव नाइक को इस चुनावी सफलता के बाद फिर से चुना गया। उनके नेतृत्व ने उस अवधि के दौरान महाराष्ट्र में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+