Maharashtra Result 2024: महायुति के सामने धराशायी हुई महाअघाड़ी, जानें किस पार्टी को कितने फीसदी मिले वोट?

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति के सामने महाविकास अघाड़ी बुरी तरह से धराशायी हो चुकी है। महायुति गठबंधन ने जीत हासिल कर ली है। चुनाव परिणाम के स्ट्राइक रेट की बात करें तो सबसे अच्‍छा स्‍ट्राइक रेट भाजपा का है। भाजपा 84 फीसदी के स्ट्राइक रेट के साथ आगे रही।

बता दें इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 29 सालों बाद सर्वाधिक 66% मतदान हुआ, वहीं पिछले 2019 के चुनाव में 61.1फीसदी मतदान हुआ था। अब तक हुई काउंटिंग में आइए जानते हैे किस महायुति और महाविकास अघाड़ी में शामिल पार्टियों को कितने फीसदी वोट मिला।

voting percentage

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों में महायुति को प्रचंड जीत हासिल करने वाली बीजेपी लगातार तीसरी बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी ने 132 सीटें जीती हैं। महायुति में शामिल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 57 सीटों पर जीत मिली है तो वहीं महायुति के तीसरे सबसे बड़े घटक अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को कुल 41 सीटें मिली हैं। कुछ अन्य छोटे सहयोगियों को मिलाकर महायुति ने राज्य की 288 सीटों में 234 पर जीत हासिल की है।

महायुति गठबंधन का वोट शेयर

बीजेपी - 26.77%
शिवसेना (एकनाथ शिंदे)- 12:38%
एनसीपी (अजित पवार)- 19.01%

महाविकास अघाड़ी का वोट शेयर

एनसीपी (शरद पवार) - 11.28%
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) - 9.96%
कांग्रेस - 12.42%

कौन बनेगा संभालेगा सीएम की कुर्सी?

महाराष्‍ट्र में महायुति की जीत के बाद सवाल उठ रहा है कि मुख्‍यमंत्री की कुर्सी किसी पार्टी का नेता संभालेगा। चुनाव परिणाम में भाजपा ने सर्वाधिक सीटों पर जीत हासिल की है। ऐसे में भाजपा सीएम की कुर्सी पर देवेंद्र फडणवीस को बैठा सकती है। हालांकि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे भी सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं। महायुति की जीत के बाद गठबंधन में शामिल तीनों दलों के नेताओं ने प्रेस कान्‍फ्रेंस की थी और सीएम पद को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा है कि वो सब मिलकर इस पर फैसला करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+