महाराष्ट्र में सोमवार को मिले कोरोना के 841 नए मरीज, 511 दिन बाद सबसे कम हुआ आंकड़ा
मुंबई, अक्टूबर 26। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सबसे अधिक प्रभावित होने वाले राज्य महाराष्ट्र में अब हालात धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 889 नए मरीज सामने आए। ये आंकड़ा 511 दिनों के बाद का सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 5 मई 2020 को महाराष्ट्र में कोरोना के अंदर कोरोना के 841 मरीज मिले थे। इसके अलावा महाराष्ट्र में अब कोरोना का पॉजिटिविटी रेट भी कम हो रहा है। एक समय 12.82 प्रतिशत तक पहुंच चुका पॉजिटिविटी रेट अब 1.05 फीसदी हो गया है।

कम टेस्टिंग के कारण कम हुई नए मरीजों की संख्या
महाराष्ट्र में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी आने का कारण ये भी माना जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में उम्मीद से कम टेस्टिंग हुई है। हफ्ते के आखिर में होने वाले टेस्टिंग की रिपोर्ट सोमवार तक ही आती है, इसलिए माना जा रहा है कि कम टेस्टिंग के कारण भी मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। 5 मई को महाराष्ट्र में 6561 कोरोना के टेस्ट हुए थे, जिसमें से 841 मरीज पॉजिटिव निकले थे। इसी वजह से उस वक्त महाराष्ट्र का पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से उपर था। महाराष्ट्र में अभी 70-80 हजार टेस्ट रोजाना हो रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 6,603,850 तक पहुंच गई।
रविवार को कम होती है महाराष्ट्र में कोरोना टेस्टिंग
महाराष्ट्र में कोरोना के केस कम होना वैसे बहुत अच्छी बात है, लेकिन राज्य द्वारा गठित की गई कोविड टास्क फोर्स के सदस्य राहुल पंडित ने इसके दो कारण मानते हैं। उनका मानना है कि रविवार को कोरोना के टेस्ट काफी कम किए जाते हैं, इसलिए नए मरीजों की संख्या कम है। उन्होंने बताया कि सोमवार को हमेशा कोरोना के नए मरीज कम मिलते हैं, क्योंकि रविवार को टेस्टिंग कम होती है। वहीं एक डॉक्टर का मानना है कि महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में कमी टीकाकरण अभियान की वजह से देखने को मिल रही है। राज्य में वैक्सीनेशन अच्छी रफ्तार से चल रहा है, इसलिए वायरस के प्रभाव को रोकने में कामयाबी मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications