महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार ने फिर डराया, 4 महीने बाद ढाई हजार के पार गई नए मरीजों की संख्या

मुंबई, जून 08। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार एकबार फिर डरा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र के अंदर कोरोना के 2701 नए मरीज मिले हैं। यह आंकड़ा पिछले 4 महीने में सबसे अधिक है। इससे पहले 17 फरवरी को महाराष्ट्र में 2,797 नए केस सामने आए थे। अकेले मुंबई शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1765 नए मरीज मिले हैं, जो कि 25 जनवरी के बाद सबसे अधिक हैं। मुंबई में एक दिन के अंदर ही कोरोना के नए मामलों में 42 फीसदी का इजाफा देखा गया है।

Maharashtra corona update

एक्टिव केस 10 हजार के बेहद करीब

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की वजह से महाराष्ट्र में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है, जबकि एक्टिव केस की संख्या 10 हजार से थोड़ा सा कम है। कोरोना के ताजा आंकड़ों के बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 78,98,815 हो गई है। वहीं संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 11,47,866 हो गई। एक्टिव केस 9,806 हैं।

मंगलवार को महाराष्ट्र में कितने थे केस?

इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 1881 नए मरीज मिले थे, जो कि सोमवार के मुकाबले अधिक थे। सोमवार को 1036 केस सामने आए थे। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई शहर में बुधवार को संक्रमण के 1,765 ताजा मामले सामने आए, जो एक दिन पहले 1,242 थे।

देश में 41 फीसदी बढ़े कोरोना के केस

आपको बता दें कि महाराष्ट्र और केरल में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की वजह से देश में भी कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को देश के अंदर कोरोना के नए मरीज का ग्राफ 41 फीसदी तक बढ़ गया। बुधवार को देश में 5233 नए मरीज मिले और 7 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। सबसे अधिक 5 मरीज केरल में संक्रमण की वजह से मर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+