Maharashtra Raigad Tragedy: रायगढ़ में 8 छात्रों की डूबने से मौत, 7 के शव मिले-एक की तलाश, कैसे हुआ हादसा?
Maharashtra Raigad Tragedy Reason: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार (1 अक्टूबर 2026) को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के प्रसिद्ध दिवेआगर बीच पर समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत हो गई। सभी छात्र पुणे के आलंदी इलाके से पिकनिक मनाने आए थे।
समुद्र में नहाने के दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण वे हादसे का शिकार हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद स्थानीय लोगों और वाटर स्पोर्ट्स कर्मचारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। सात छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक छात्र की तलाश जारी है।

Maharashtra Raigad Tragedy: कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, पुणे के आलंदी स्थित 'विनर्स' प्राइवेट कोचिंग क्लास की ओर से छात्रों के लिए दिवेआगर बीच की ट्रिप आयोजित की गई थी। इसी दौरान कुछ छात्र समुद्र में नहाने के लिए उतर गए। बताया जा रहा है कि छात्रों को समुद्र की गहराई का अंदाजा नहीं था। देखते ही देखते वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। समुद्र में छात्रों को डूबता देख बीच पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बचाव के लिए स्थानीय लोग और वाटर स्पोर्ट्स से जुड़े कर्मचारी समुद्र में उतर गए।
स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
छात्रों के डूबने की सूचना मिलते ही दिवेआगर बीच पर मौजूद 'महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स' के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। लोगों ने समुद्र में डूब रहे छात्रों को बाहर निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद छात्रों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डूबने से दम घुटने के कारण छात्रों की मौत हो गई।
पुणे के आलंदी से पिकनिक मनाने पहुंचे थे छात्र
हादसे का शिकार हुए सभी छात्र पुणे के आलंदी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे एक निजी कोचिंग संस्थान के ग्रुप के साथ रायगढ़ घूमने आए थे। दिवेआगर बीच महाराष्ट्र के लोकप्रिय समुद्री पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने और समुद्र का आनंद लेने पहुंचते हैं।फिलहाल हादसे को लेकर डिटेल जानकारी और छात्रों की पहचान से जुड़े आधिकारिक बयान का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
