Maharashtra Landslide: रायगढ़ में अब तक 21 की मौत, 114 ग्रामीण अभी भी लापता, डॉग स्क्वॉड टीम एक्टिव

Maharashtra Landslide: रायगढ़ में भारी बारिश के चलते अचानक हुए भूस्खलन ने 21 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। अभी भी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

Maharashtra Landslide: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित आदिवासी बहुल इरशालवाड़ी गांव में भारी बारिश के चलते हुए जबरदस्त भूस्खलन में अब मरने वालों की संख्या 21 तक पहुंच गई है। मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र 6 महीने से चार साल के बीच है। इनमें दो भाई-बहन भी शामिल हैं।

वहीं, डॉग स्क्वॉड टीम ने बचाव अभियान चलाया और दो शवों का पता लगाया। एनडीआरएफ के एक अधिकारी का कहना है कि हम कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह से जिन पांच पीड़ितों के शव निकाले गए, उनमें से तीन पुरुष और दो महिलाएं थीं।

Maharashtra Landslide

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों ने रात भर अभ्यास स्थगित करने के बाद क्षेत्र में बारिश के बीच सुबह लगभग 6.30 बजे पहाड़ी इलाके में स्थित भूस्खलन स्थल पर अपना खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण और मलबे में फंसे लोगों के रिश्तेदार बचाव दल की सहायता कर रहे हैं।

114 ग्रामीणों अभी तक लापता

दरअसल, बीती 19 जुलाई की रात मुंबई से लगभग 80 किमी दूर तटीय जिले में एक पहाड़ी ढलान पर स्थित आदिवासी गांव इरशालवाड़ी में भारी भूस्खलन हुआ। 20 जुलाई तक इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी थी। गांव के कुल 228 निवासियों में से 21 के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 93 निवासियों का पता लगाया जा चुका है। हालांकि, कुल 114 ग्रामीणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Recommended Video

    Maharashtra Landslide: रायगढ़ में अब तक 21 की मौत, 114 ग्रामीण अभी भी लापता, डॉग स्क्वॉड टीम एक्टिव

    अधिकारी ने कहा, इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो किसी शादी में शामिल होने या धान की रोपाई के काम से गांव से बाहर गए थे। यह भी कहा कि गांव में पक्की सड़क नहीं है, इसलिए मिट्टी खोदने वाले यंत्रों और खुदाई करने वालों को आसानी से नहीं ले जाया जा सकता है और इसलिए काम मैन्युअल रूप से किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+