पुणेः टीचर के सारे सवालों का जवाब दे देता था दोस्त तो सात छात्रों ने मिलकर पीटा
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सात छात्रों ने कथित तौर पर अपनी क्लास के छात्र को बुरी तरह से पीट दिया। क्योंकि पीड़ित छात्र पढ़ने में बहुत तेज था और क्लास में शिक्षकों के सभी सवालों का जवाब दे देता था। पुलिस ने बीते मंगलवार को सातों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वनवडी थाने के अधिकारी ने बताया कि 15 वर्षीय छात्र को साल 2019 में 22 नवंबर को कथित रूप से पीटा गया था।हालांकि पीड़ित छात्र के माता-पिता ने हाल ही में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। परिजन इंतजार कर रहे थे कि सातों छात्रों के ग्रुप के खिलाफ स्कूल कोई कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि स्कूल हड़पसर में स्थित है। माता-पिता ने दावा किया है कि लड़के को पाइप से मारा गया था।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित एक बहुत ही तेज-तर्रार छात्र है और क्लास में शिक्षकों के सभी सवालों का जवाब देता है। इसी वजह से जलन के चलते लड़कों ने उसे पीट दिया। अधिकारी ने बताया कि सभी सातों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लेकिन किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगे की कार्रवाई करने से पहले हम स्कूल प्रशासन से भी बात करेंगे।
यह भी पढ़ेंःमुं Anti-CAA Protest: मुंबई लोकल रोकने पहुंचे प्रदर्शनकारियों और यात्रियों में झड़प, यात्री बोले- ऑफिस के लिए लेट हो रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications