Maharashtra polls: चुनाव परिणाम से पहले महायुति-MVA ने तैयार किया इमरजेंसी प्लॉन, बुक किए होटल, हेलिकॉप्टर
Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र चुनाव के एग्जिट पोल में महयुति गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल से महायुति गठबंधन उत्साहित तो हैं लेकिन वो कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है। महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर वाले नतीजों की उम्मीद में, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने चुनाव परिणाम के दिन के लिए आकस्मिक तैयारियां कर ली है वहीं विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने भी अगली सरकार बनाने की अपनी संभावनाओं को सुरक्षित करने के लिए रणनीति बनाई हैं।
दोनों गठबंधन निर्दलीय और विद्रोही उम्मीदवारों से संपर्क कर रहे हैं, ताकि कड़े मुकाबला होने पर वो उनके दम पर सरकार बनाने का दावा कर सके। इतना ही नहीं महायुति गठबंधन जिसमें भाजपा, शिंदे शिवसेना और अजित पवार की एसीपी शामिल हैं वो परिणाम आने पर विधायकों की इधर-उधर करने के लिए हेलीकॉप्टर और होटलों बुक कर रहे हैं, ताकि उनके जीते हुए विधायक प्रतिद्वंद्वी खेमे में ना जा सके और अप

MVA के सामने है ये दोहरी चुनौती
वहीं विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए), जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं उसके सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ चुनाव परिणाम आने के बाद अपने सहयोगी दलों के साथ एकजुट होकर सरकार बनाने का दावा पेश करना हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा के संभावित पैंतरेबाज़ी 'ऑपरेशन लोटस' के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
त्रिशंकु
एमवीए नेताओं ने गुरुवार को उच्च-स्तरीय बैठक की इन चुनौतियों का सामना करने के लिए विभिन्न रणनीतियां बनाई। जिसमें त्रिशंकु विधानसभा या करीबी मुकाबले से निपटने के तरीके पर चर्चा शामिल है। कांग्रेस के बालासाहेब थोराट, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं के साथ, इन विचार-विमर्शों में सबसे आगे रहे हैं।
संभावित जोड़-तोड़ से डरा है एमवीए
मतगणना प्रक्रिया और उसके बाद सरकार के गठन में संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एमवीए कोई जोखिम नहीं उठा रहा है। थोराट ने अंतिम वोटों की गिनती होने तक सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने संभावित जोड़-तोड़ पर चिंता व्यक्त की।
एमवीए को डर है कि राज्यपाल सरकार गठन में भाजपा का पक्ष ले सकते हैं, भले ही महायुति गठबंधन बहुमत से कम हो। एमवीए की ये चिताएं निराधार नहीं हैं, पिछली घटनाएं इसका प्रमाण है क्योंकि जब राजनीतिक खींचतान के कारण अप्रत्याशित परिणाम सामने आए, जिसमें राष्ट्रपति शासन लागू करना भी शामिल है।
भाजपा ने जीत का किया दावा
बता दें महायुति गठबंधन अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरा हुआ है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने मौजूदा 105 विधायकों और अधिक सीटों के प्रत्याशित जोड़ के कारण बहुमत के आंकड़े को पार करने का दावा किया है।
एमवीए ने तो बहुमत से अधिक सीटें जीतने का किया दावा
वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पूरे विश्वास के साथ अनुमान लगाया कि एमवीए बहुतम की सरकार बनाने से भी कहीं अधिक सीटें जीतेगी। संजय राउत ने कहा एमवीए गठबंधन 165 सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटाेले ने कहा एमवीए गठबंधन की जीत होगी और जिसमें कांग्रेस पार्टी सर्वाधिक सीटें जीतेगी और कांग्रेस पार्टी से ही अगला मुख्यमंत्री सत्ता संभालेगा।












Click it and Unblock the Notifications