Maharashtra Politics: संजय राउत ने फिर फोड़ा बम, एकनाथ शिंदे के 35 विधायकों के पाला बदलने का किया दावा!
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में इस वक्त हलचल का दौर जारी है। बीएमसी और निकाय चुनाव के बीच एकनाथ शिंदे खुलकर बीजेपी से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस बीच बीमारी से लौटते ही शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में जल्दी ही कोई बहुत बड़ा बदलाव हो सकता है। शिंदे गुट के 35 विधायक जल्द ही पाला बदल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये सभी विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं।
संजय राउत पिछले एक महीने से बीमारी की वजह से राजनीति से दूर थे और आराम कर रहे थे। अब स्वास्थ्य लाभ लेकर घर वापस लौटे हैं और आते ही उन्होंने बड़ा बम फोड़ दिया है। महायुति में चल रही दरार की खबरों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि शिंदे की पार्टी का टूटना तय है और यह जल्द ही होगा।

Maharashtra Politics में तकरार की चल रही खबरें
महाराष्ट्र में चुनावी माहौल के बीच महायुति के दलों में विवाद बढ़ता दिख रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा था कि उन्हें 2 दिसंबर तक महायुति को बचाए रखना है। महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद से ही दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनाए जाने से संतुष्ट नहीं हैं। वह सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ काम करने में सहज नहीं हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। बीएमसी चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल साफ दिख रही है। एकनाथ शिंदे भी अपनी नाराजगी नहीं छुपा रहे हैं और उन्होंने भी कह दिया है कि गठबंधन धर्म निभाने के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
यह भी पढे़ं: Sanjay Raut की अब कैसी है तबीयत? शिवसेना-UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिया बड़ा अपडेट
Sanjay Raut ने किया पार्टी टूटने का दावा
राज्यसभा सांसद संजय राउत पहले भी इस तरह के दावे कर चुके हैं। उन्होंने सामना में लिखे संपादकीय में दावा किया था कि एकनाथ शिंदे को आशंका है कि उनका फोन टैप हो रहा है। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि शिंदे गठबंधन में भारी दबाव महसूस कर रहे हैं और उन्हें अहम मीटिंग में भी नहीं बुलाया जाता है। अब बीमारी से लौटते ही उन्होंने कहा कि रवींद्र चव्हाण को बीजेपी ने खास मिशन को पूरा करने के लिए अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने दावा किया कि 35 विधायक सीधे उनके साथ संपर्क में हैं और बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद कभी भी बड़ा बदलाव हो सकता है।
यह भी पढे़ं: Sanjay Raut को मुंबई फोर्टिस अस्पताल में करवाया गया भर्ती, आखिर किस बीमारी से जूझ रहे शिवसेना यूबीटी सांसद












Click it and Unblock the Notifications