Sanjay Raut को मुंबई फोर्टिस अस्पताल में करवाया गया भर्ती, आखिर किस बीमारी से जूझ रहे शिवसेना यूबीटी सांसद
Sanjay Raut hospitalized: राज्यसभा सांसद संजय राउत की तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सहयोगी और परिवार के सदस्य लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।
उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) गुट के वरिष्ठ नेता राउत को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। अभी हाल में संजय राउत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी खराब सेहत के बारे में जानकारी दी थी। मीडिया रिपोट के अनुसार इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया और चेकअप के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। वहीं बुधवार को मुंबई फोर्टिस अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

संजय राउत ने खुद बयां किया था अपनी सेहत का हाल
राउत ने हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने चिकित्सकों की सलाह पर लगभग दो महीने तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने की घोषणा की थी। इस अवधि में वे किसी भी राजनीतिक या सार्वजनिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे, बल्कि अपने स्वास्थ्य लाभ पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करेंगे।
आखिर किस बीमारी से जूझ रहे संजय राउत?
सूत्रों के अनुसार, वे एक गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं, जिसके लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है।इससे पहले भी, नवंबर 2019 में संजय राउत को इसी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी के लिए भर्ती कराया गया था। माना जा रहा है कि इस बार भी उन्हें हार्ट संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया होगा। हालांकि डाक्टरों और परिजनों ने संजय राउत की बीमारी के बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
गौरतलब है कि नवंबर 2019 में जब राउत एडमिट हुए थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं उन्हें फोन कर उनका हालचाल जाना था और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। इस बार भी, राउत को अस्पताल में भर्ती होने की खबर आते ही उनके समर्थकों और नेताओं ने चिंता व्यक्त की है। राजनीतिक गलियारों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं । वहीं राउत की सोशल मीडिया पर अपनी अस्वस्थता की जानकारी दी थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था, 'संजय राउत जी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'
महाराष्ट्र की राजनीति में संजय राउत एक प्रमुख चेहरा हैं। शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर वे लगातार केंद्र सरकार और विपक्षी दलों पर मुखर टिप्पणी करते रहे हैं। ठीक महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले राउत के बीमार पड़ने से पार्टी के लिए तगड़ा झटका है ओर कार्यकर्ताओं के बीच चिंता का माहौल है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications