Maharashtra NCP Crisis: अजीत पवार 30 MLA के साथ भाजपा में हो सकते हैं शामिल, शरद पवार बोले- अफवाह है

maharashtra political news: सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि NCP के अजीत पवार के समर्थन वाले 30 से ज्यादा विधायक BJP में शामिल हो सकते हैं।

Maharashtra NCP Crisis Will Ajit Pawar join BJP

Maharashtra NCP Crisis Will Ajit Pawar join BJP? महाराष्ट्र में एक हफ्ते से अधिक समय तक चली राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सूत्र हवाले से बड़ी खबर आ रही है। अगर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार ने बीजेपी से हाथ मिलाते हैं तो उनके साथ 30 से ज्यादा विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार का कहना है कि ये बस एक अफवाह है।

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि अगर अजीत पवार एनसीपी छोड़ने का फैसला करते हैं तो उनकी पार्टी को उनका स्वागत करने में खुशी होगी।

क्या अजीत पवार होंगे भाजपा में शामिल?

शरद पवार ने मंगलवार (18 अप्रैल) को अपने भतीजे अजीत पवार के भाजपा में शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया। शरद पवार ने कहा कि अजीत पवार चुनाव संबंधी कार्यों में व्यस्त थे और पार्टी में चल रहे संकट के बारे में सभी खबरें सिर्फ अफवाह हैं।

टीवी रिपोर्टों में कहा गया है कि अगर अजीत पवार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का फैसला करते हैं तो राकांपा के 53 विधायकों में से 34 विधायक उनके साथ देते हुए भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

क्या बोले अजीत पवार के समर्थन वाले विधायक?

शरद पवार के भतीजे अजीत पवार के समर्थन वाले दो राकांपा के विधायकों ने कहा कि वे अपने नेता अजीत पवार के प्रति वफादार रहेंगे, चाहे वह आने वाले दिनों में कोई भी फैसला लें।

महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में इन दिनों चर्चा है कि भाजपा और एनसीपी के बीच तालमेल पहले से ज्यादा है। हालांकि अजीत पवार ने सोमवार को उन खबरों को झूठा बताया था, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने 18 अप्रैल को विधायकों की बैठक बुलाई है।

संजय राउत बोले- NCP नहीं जाएगी BJP के साथ

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे से कहा कि उनकी पार्टी कभी भी भाजपा के साथ हाथ नहीं मिलाएगी। अगर कोई ऐसा करना चाहता है तो वह उनका व्यक्तिग फैसला होगा।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: अजीत पवार ने बढ़ाई NCP की बेचैनी, अब दो विधायक भी आए समर्थन में, क्या टूट जाएगी पार्टी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+