महाराष्ट्र में अजित खेमे के साथ खेला! NCP की बैठक से 5 MLA ने बनाई दूरी, गरमाई राजनीति

महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। एनसीपी को शरद पवार के बड़े दावे के बीच अजित गुट ने एनसीपी विधायकों साथ गुरुवार एक अहम बैठक बुलाई गई। जिसमें कुछ विधायकों को शामिल ना होने का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में सूत्रों हवाल से दावा किया जा रहा है, अजित पवार खेमे की इस अहम बैठक में विधायकों के मन में कथित तौर आशंकाओं को लेकर चर्चा की जानी थी। लेकिन इस अहम बैठक से पांच विधायकों ने दूसरी बना ली। ऐसे में एक बार फिर एनसापी में अंतर्कलह को कथित दावे को लेकर राजनीति गरमा गई है।

महाराष्ट्र में एनसीपी (अजित पवार) खेमे को लेकर शरद पवार ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने एक बयान में कहा कि अजित पवार के खेमे में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने दावा किया किया पार्टी के अंदर अंतर्कलह मची हुई है और पांच विधायक उनके (शरद पवार) के संपर्क में हैं।

Ajit camp kept distance from NCP meeting

दरअसल, लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर एनसीपी असंतोष के दौर से गुजर रही है। इस बीच पार्टी के बीच मंथन का दौर चल रहा है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले के कहा गया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) खेमे के कम से कम पांच विधायक मुंबई के एक पांच सितारा होटल में हुई, जिसमें पार्टी के सभी विधायक शामिल नहीं हुए।

दरअसल, अजित पवार की राकांपा ने चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और रायगढ़ में केवल एक सीट हासिल करने में सफल रही। इससे पहले खबर आई कि अजित पवार खेमे के कम से कम 10 से 15 विधायक शरद पवार की पार्टी के संपर्क में हैं। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि कई नेता उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, "हम 9 जून को अपनी बैठक में इन प्रस्तावों पर विचार करेंगे। 10 जून को हमारा स्थापना दिवस है।"

सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया कि एनसीपी के बैठक में जो विधायक शामिल नहीं हुए उनमें धर्मराव बाबा अत्राम, नरहरि ज़िरवाल, सुनील टिंगरे, राजेंद्र शिंगणे और अन्ना बंसोडे शामिल हैं।

दरअसल, एनसीपी ने ये बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा के लिए अजित पवार ने यह बैठक बुलाई थी। इससे पहले पार्टी को लेकर आंतरिक कलह की खबरें भी शामने आईं थी। शरद पवार के गुट ने दावा किया कि एनसीपी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और फिर वे अपने पुराने नेता से जुड़कर काम करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+