'मेरे पति लापता हो गए हैं', शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

नई दिल्ली, 21 जून। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी से बगावत कर दी। कथित रुप से यह बात सामने आ रही है कि शिंदे के समर्थन में शिवसेना के 35 विधायक हैं। उद्धव ठाकरे के साथ ही NCP प्रमुख शरद पवार ने आपात बैठक बुलाई है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत अपना दिल्ली दौरा छोड़कर मुंबई वापस लौट गए। वहीं दूसरी ओर शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने थाने में अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।

Nitin Deshmukh

महाराष्ट्र के अकोला के अलापुर विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी प्रांजलि नितिन देशमुख ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके पति गायब हो गए हैं। प्रांजलि ने पुलिस को बताया कि पिछली रात से उनके पति नितिन देशमुख का मोबाइल स्विच ऑफ है।

दरअसल महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणाम आने के ठीक बाद महाविकास अघाड़ी गठबंधन में दरार खुलकर सामने आने लगी है। कथित रुप से यह बात सामने आ रही है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ पार्टी के 35 विधायक बागी हो गए हैं। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे इन बागी विधायकों को लेकर सूरत की होटल में ठहरे हैं। इसकी शुरुआत सोमवार को उस समय हो गई थी, तब एमएलसी चुनावों में 12 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसका फायदा भाजपा को हुआ। सुबह खबर आई कि महाविकास अघाड़ी के कई विधायक नॉट रिचेबल हैं। शुरू में यह संख्या 13 थी, जो अब बढ़कर 35 हो गई है।

इन खबरों के बाद शिवसेना प्रवक्त संजय राउत का अपना दिल्ली दौरा बीच में ही छोड़ना पड़ा। वे फिर से मुंबई पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी ओर शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने थाने में अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच उद्धव ठाकरे के साथ ही NCP प्रमुख शरद पवार ने आपात बैठक बुलाई है। वहीं खबर थी कि शिवसेना विधायक नितिन देशमुख के सीने में दर्द की शियाकत के बाद उन्हें सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन अब उनकी पत्नी प्रांजलि नितिन देशमुख ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पति नितिन देशमुख का मोबाइल स्विच ऑफ है। वे कहीं गायब हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+