Maharashtra: पिंपरी चिंचवड़ में सैकड़ों लोगों ने रास्‍ता रोक किया प्रदर्शन, जानिए किस बात पर नाराज हुई जनता?

Maharashtra: महराष्‍ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ जिले के कुदलवाड़ी के निवासियों ने 'रास्ता रोको' विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को करीब 500 लोग स्थानीय नगर निगम द्वारा अनधिकृत निर्माणों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए सड़कों पर उतर आए। लोगों ने चिखली-मोशी रोड को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण लंबा जाम लग गया।

बता दें पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम ने अवैध ढांचों को गिराए जाने के अभियान की जानकारी 5,000 निवासियों को पहले ही दे दी थी।

Maharashtra

नगर निगम की कार्रवाइयों पर फूंटा जतना का गुस्‍सा

यह सामूहिक लामबंदी तब शुरू हुई जब नगर निगम के अधिकारी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करने के लिए कुदलवाड़ी पहुंचे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को तोड़फोड़ अभियान के वीडियो को शेयर किया। जिसके बाद लोगों को गुस्‍सा बढ़ गया और लोग सड़कों पर उतर आए।

अपने रहने की जगह को खतरे में डालने वाले विध्वंस अभियान को रोकने की मांग की। हाथों में झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने अपने अधिकारों और अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ आवाज उठाई। लोगों की भीड़ को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+