BJP का दामन थामने के बाद फिसली चव्हाण की जुबान, मंच से 'कांग्रेस अध्यक्ष' लगाई पुकार तो लगे ठहाके!
कांग्रेस में 38 साल के कार्यकाल के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। बीजेपी का दामन थामते ही, चव्हाण की जुबान फिसल गई। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में ठहाकों के सुर सुनाई दिए।
दरअसल, चव्हाण ने गलती से मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार को 'मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष' मंच से पुकार लगा दी। यह टिप्पणी, जो स्पष्ट रूप से जुबान की फिसलन थी, ने वरिष्ठ नेता को शर्मिंदा कर दिया। बीजेपी समर्थकों में हंसी का दौर शुरू हो गया, जो पार्टी में उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए थे। जोर-जोर से हंसने से पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस उन्हें सुधारते नजर आए। आइए जानते है क्या हुआ ?

गलती के लिए माफी मांगते हुए चव्हाण ने कहा कि मैं अभी (बीजेपी) में शामिल हुआ हूं। इसलिए गलती हो गई। मैं कांग्रेस में 38 साल के बाद बीजेपी में शामिल होकर एक नई यात्रा शुरू कर रहा हूं। नांदेड़ क्षेत्र के दिग्गज नेता ने कहा कि वह हमेशा "सकारात्मक राजनीति" का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 'सबका साथ, सबका विकास' का संकल्प लिया है। कभी-कभी मुझ पर उनका विरोध नहीं करने का आरोप लगाया गया। लेकिन, मैंने हमेशा सकारात्मक राजनीति की है।
पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के लिए कोई शर्तें तय नहीं की हैं। उन्होंने कहा कि मैं वही करूंगा, जो पार्टी मुझसे कहेगी। मैंने कुछ नहीं मांगा। किसी ने मुझसे जाने के लिए नहीं कहा। यह मेरा फैसला है।
चव्हाण के सहयोगी राजुरकर ने भी बीजेपी का दामन थामा
बीते दिन यानी सोमवार को चव्हाण ने कांग्रेस और पार्टी विधायक पद से इस्तीफा दिया। इनके साथ ही, उनके सहयोगी अमर राजुरकर ने भी एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था। आज अमर राजुरकर भी बीजेपी में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने किसी को भी कांग्रेसी से बीजेपी में आने के लिए नहीं कहा है।
चव्हाण करेंगे राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन!
उम्मीद है कि चव्हाण कल राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वास्तव में, यह उच्च सदन के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा है, जिसने उनके बीजेपी में प्रवेश की गति बढ़ा दी है। इससे पहले उन्होंने मीडिया से कहा था कि वह एक-दो दिन बाद किसी पार्टी में शामिल होने पर फैसला लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications