Maharashtra: कसारा के पास मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों की आवाजाही हुई प्रभावित
महाराष्ट्र के कसारा रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। पटरी से उतरने के कारण दो यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। आनन फानन दो राहत गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।
मध्य रेलवे के अनुसार, रविवार को महाराष्ट्र के कसारा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने कहा कि दुर्घटना के कारण कसारा से इगतपुरी डाउनलाइन और मध्य लाइन पर मेल एक्सप्रेस यातायात प्रतिबंधित हो गया। हालांकि, मध्य रेलवे ने कहा कि इगतपुरी से कसारा अपलाइन के बीच खंड पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

दो ट्रेनों की आवाजाही
मध्य रेलवे के अनुसार, पटरी से उतरने के बावजूद मुंबई उपनगरीय ट्रेन सेवाएं अप्रभावित रहीं। कल्याण और इगतपुरी से दो दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर भेजी गईं। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण दो ट्रेनों 12261 मुंबई सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस)-हावड़ा एक्सप्रेस (डाउनलाइन) और 11401 मुंबई सीएसएमटी-आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस की आवाजाही प्रभावित हुई।












Click it and Unblock the Notifications