Nashik Accident: महाराष्ट्र के नासिक में बस हादसे के बाद लगी आग, 11 लोगों की हुई मौत, 32 घायल

Nashik Accident: महाराष्ट्र के नासिक में बस हादसे के बाद लगी आग, 8 लोगों की हुई मौत, कई घायल

महाराष्ट्र नासिक बस हादसा: महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार (08 अक्टूबर) की सुबह बस में आग लगने के बाद बड़ा हादसा हो गया है। नासिक में एक्सीडेंट के बाद बस में आग लगने से 11 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। मरने वालों 1 बच्चा समते 10 एडल्ट हैं। 32 लोगों के घायल होने की खबर है। शव और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया है।

Recommended Video

    Nasik में दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद आग का गोला बनी Bus, 11 की गई जान | वनइंडिया हिंदी | *News
    Nashik Bus Fire

    मौत की संख्या में हो सकता है इजाफा

    नासिक पुलिस ने शनिवार की सुबह कहा, ''नासिक में कल रात (शुक्रवार 7 अक्टूबर) एक बस में आग लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। शव और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, हम अभी भी डॉक्टर की पुष्टि के साथ मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।''

    नासिक के औरंगाबाद रोड पर एक कंटेनर से टकराने के बाद बस में आग लग गई थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सामने आए वीडियो में दिखाया गया है कि जब फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं तो कैसे बस में धूं-धू कर आग लग रही है। पुलिस का कहना है कि वह अभी भी मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

    PM मोदी ने 2 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

    पीएम नरेंद्र मोदी ने नासिक में बस में आग लगने वाले हादसे के बाद मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

    कैसे लगी नासिक में बस हादसे के बाद आग

    नासिक बस की घटना नासिक-औरंगाबाद रोड पर होटल मिर्ची के पास सुबह करीब 5.20 बजे हुई, जब पुसाद से आ रही मुंबई जा रही एक प्राइवेट बस धुले से आ रहे पुणे जा रहे ट्रक से टकरा गई। नासिक फायर ब्रिगेड को सुबह 5.30 बजे एक कॉल आई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    सूत्रों ने बताया कि मृतक की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा क्योंकि बस का बड़ा हिस्सा जल गया था। बस से यात्रा करने वाले यात्रियों की सही संख्या और मृतकों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+