कौन है ये 21 साल की लड़की? जिसने प्रेमी के शव संग रचाई शादी, भरी मांग, दिल दहला देगी ये लव स्‍टोरी

Aanchal Mamidwar wedding with dead body: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। नांदेड़ की 21 साल की लड़की ने अपने 20 वर्षीय प्रेमी की हत्‍या के बाद उसके शव के साथ ही शादी कर ली। उसके प्रेमी की हत्या कथित तौर पर आंचल के ही पिता और दो भाइयों ने की है।

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इसमें लड़की रोती-बिलखती हुई अपने प्रेमी के शव पर पहले हल्‍दी लगाते और मांग में सिंदूर भरते हुए शादी की सभी रस्‍में निभाती नजर आ रही है। लड़की का आरोप है कि "जाति अलग होने" की वजह से उसके ही घरवालों ने उसके प्रेम को खत्म कर दिया।

Aanchal Mamidwar wedding with dead body

कौन है ये 21 साल की लड़की?

ये 21 साल की लड़की आंचल मामिडवार है और महाराष्‍ट्र के नादेड़ की रहने वाली है। पढ़ाई कर रही आंचल के प्रेमी का नाम प्रेमी सक्षम ताटे था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आंचल का बीते तीन साल से सक्षम ताटे से अफेयर था। आंचल के परिवार के विरोध और धम‍कियों के बाजवूद वो नीची जाति के सक्षम को प्‍यार करती थी और उससे मिलती थी। उनके पिता ने जातिगत कारणों से इस रिश्ते का विरोध किया। आंचल के अनुसार, परिवार अक्सर सक्षम को जान से मारने की धमकी देता था और गुरुवार शाम सक्षम ताते का आंचल के भाई हिमेश मामिडवार से विवाद हुआ जिसमें कथित तौर पर उसकी हत्‍या कर दी गई।

हल्दी लगाई फिर शव से की शादी

सक्षम का शव जैसे ही घर पहुंचा, आंचल पूरी तरह टूट गई, लेकिन उसने एक ऐसा फैसला लिया जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। उसने अपने प्रेमी को अंतिम विदाई देने से पहले उसकी दूल्हे की तरह सजाकर शादी की सभी रस्में निभाईं। आंचल ने सक्षम के शरीर पर हल्दी लगाई, अपने माथे पर उसके नाम का सिंदूर भरा और अंतिम यात्रा से पहले नारियल फोड़ा।

"पिता और भाईयों को फांसी दो"

प्रेमी की मौत के बाद रोती-बिलखती आंचल ने प्रेमी के शव के साथ शादी करते ही ऐलान कर दिया कि अब मैं इसी घर में रहूंगी। आंचल का कहना था, मेरे परिवार ने साजिश रची, लेकिन वे हार गए... मेरा प्रेमी मौत में भी जीत गया। उसने कहा मुझे न्याय चाहिए। मेरे पिता और भाइयों को फांसी दी जाए।

कैसे और कब हुई सक्षम ताते की हत्‍या?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम पुराने गंज क्षेत्र में हुई। सक्षम ताते का आंचल के भाई हिमेश मामिडवार से विवाद हो गया। हिमेश ने कथित तौर पर सक्षम पर गोली चलाई, जो उसकी पसलियों में लगी। इसके बाद उसने सक्षम के सिर पर टाइल मारकर तत्काल उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने हिमेश, उसके भाई साहिल और पिता गजानन मामिडवार को गिरफ्तार कर लिया है।

आंचल का भाई का गहरा दोस्‍त था प्रेमी सक्षम

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी हिमेश और सक्षम पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वे कभी करीबी दोस्त थे। मामिडवार परिवार आंचल और सक्षम के रिश्ते के विरुद्ध था। उनके अलग होने से मना करने पर यह विवाद हत्या में तब्दील हुआ। इटवारा पुलिस ने इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज कर, गिरफ्तार अभियुक्तों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+