महाराष्‍ट्र में कांग्रेस ने चली बड़ी चाल, रमेश चेन्निथला को सौंपी PAC की कमान, जानिए कौन हैं ये नेता?

Maharashtra Congrss: कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव किया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) ने बड़े स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए नई राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) का गठन किया है। यह समिति महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णय लेगी और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करेगी।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। हालांकि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की कमान के दिग्गजन नेता रमेश चेन्निथला को सौंप कर सबको हैरान कर दिया है।

Ramesh Chennithala

पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान के अनुसार महाराष्ट्र PAC की अध्यक्षता रमेश चेन्निथला करेंगे। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 36 सदस्यीय पीएसी में राज्य के एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला अध्यक्ष हैं और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्द्धन सपकाल, विजय वडेट्टीवार, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, बालासाहेब थोराट, सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराय चव्हाण, रजनी पाटिल, माणिकराव ठाकरे, नाना पटोले, वर्षाताई गायकवाड़, इमरान प्रतापगढ़ी, नितिन राउत और अमित देशमुख समेत अन्य सदस्य इसके सदस्य हैं।

कांग्रेस ने क्‍यों की नियुक्तियां?

कांग्रेस ने प्रदेश इकाई में संगठन को और भी सशक्त बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने 16 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 38 उपाध्यक्ष, 108 महासचिव और 95 सचिवों की नियुक्ति की घोषणा की है। इन सभी पदाधिकारियों को पार्टी को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का कार्य सौंपा गया है।

87 सदस्यों वाली कार्यकारिणी का गठन

इसके अलावा कांग्रेस ने 87 सदस्यों वाली एक कार्यकारिणी का भी गठन किया है। यह कार्यकारिणी पूरे राज्य में पार्टी के कार्यक्रमों, आंदोलनों और अन्य गतिविधियों का संचालन करेगी। इन बदलावों से स्पष्ट है कि कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और संगठन में इन नियुक्तियों से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की संभावना है।

कौन हैं रमेश चेन्निथला?

रमेश चेन्निथला गांधी परिवार के करीबी नेताओं में से एक हैं और लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे हैं। अब महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव से पहले पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वह 2014 से 2019 तक बुलढाणा से विधायक रहे और बुलढाणा जिला परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चेन्निथला ने 29 साल की उम्र में केरल के सबसे कम उम्र के मंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है। 2016 से, वे केरल विधान सभा में विपक्ष के नेता हैं। इसके अलावा केरल से सांसद के रूप में चार बार चुने गए। केरल सरकार में राज्य के गृह मंत्री की भी जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं।

  • रमेश चेन्निथला 1982 में नेशनल स्‍टूटेंड यूनियन के अध्यक्ष बने।
  • 1985 में भारतीय युवा कांग्रेस (I) के महासचिव बने।
  • 2016 में चेन्निथला फिर से विधानसभा चुनाव जीते और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता बने।
  • 2014 में, उन्होंने दो साल तक केरल के गृह मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • 2011 में, वे हरिपाद निर्वाचन क्षेत्र से फिर से निर्वाचित हुए और केरल विधान सभा के सदस्य बने।
  • 2005 से 2014 तक वे केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।
  • 1989 से 1998 तक, वे कोट्टायम निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य रहे।
  • 1987 में, रमेश चेन्निथला हरिपाद निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए और 1 वर्ष के लिए केरल राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री बने।

कितने पढ़े लिखे हैं चेन्निथला?

  • जन्म: 25 मई 1956, मावेलिक्करा, केरल
  • माता-पिता: वी राम कृष्‍णनन और देविकाअम्‍मा
  • शिक्षा: अर्थशास्त्र में BA व कानून LL.B.
  • पत्‍नी अनीता, दो पुत्र - Rohit (चिकित्सक) व Ramit (IRS अधिकारी)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+